देश

जमेशदपुर में अमूल दूध के गोदाम में भीषण आग, जलकर सब कुछ खाक

जमेशपुर के मानगो सिमुलडांगा इलाके में शनिवार सुबह बहुत बड़ा हादसा हो गया. एमजीएम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) के पास लगभग सुबह लगभग 7 बजे अमूल दूध के एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी. आग इतनी तेज थी कि कुछ क्षण में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे आस-पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई.

स्थानिय लोगों का क्या कहना है ?

स्थानिय लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण गोदाम में आग लगी है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि लगभग 2 किलोमीटर पहले से ही दिख रही थी. आग लगने की खबर जैसे ही एमजीएम थाना पुलिस को मिली पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया. थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और फिर आग बुझाने का काम शुरू हुआ. कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद, सुबह 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया.

आग लाखों रुपये की दूध बर्बाद

गोदाम में कई लीटर दूध और बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पाद स्टोर किए गए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है. आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी भारी माना जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता दीपक रंजीत ने बताया कि यह गोदाम ‘गुजराती सहकारी दूध वितरण संघ लिमिटेड’ के अंतर्गत संचालित होता है और इसका क्षेत्रफल लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है.

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन आग ने जो नुकसान किया है, उसकी भरपाई करना मुश्किल होगा. इलाके में सामान्य स्थिति लौट रही है, लेकिन लोग अभी भी सुबह के उस भयावह मंजर को याद करके सहमे हुए हैं. पुलिस और दमकल विभाग मिलकर आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

33 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

37 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago