उत्तर प्रदेश

‘मऊ का बादशाह’ अब कौन? मऊ उपचुनाव में उतर सकते हैं बाहुबली बृजेश सिंह, क्या खत्म होगी अंसारी परिवार की विरासत…

Mafia Brijesh Singh: पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीटों में से एक मऊ सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. लेकिन इस बार चर्चा अंसारी परिवार के इर्द-गिर्द नहीं, बल्कि मुख्तार अंसारी के कट्टर प्रतिद्वंदी रहे बाहुबली बृजेश सिंह की हो रही है. राजनीतिक गलियारों में अटकलें जोर पकड़ रही है कि मऊ की इस हॉट सीट पर इस बार बृजेश सिंह या उनके किसी करीबी की एंट्री हो सकती है.

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने हाल ही में एक बयान दिया. जिसमें उन्होंने बाहुबली बृजेश सिंह के साथ अपने अच्छे संबंध की बात कही. जिसके बाद से मऊ सदर विधानसभा सीट पर बृजेश सिंह की एंट्री को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि अगर बृजेश सिंह इस सीट पर खुद नहीं उतरते हैं तो हो सकता है कि उनके किसी करीबी को मैदान में लाया जा सकता है.

अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है सीट

बता दें कि, मऊ सदर विधानसभा सीट माफिया से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई है. अब्बास ने 2022 में सुभासपा-सपा गठबंधन के तहत इस चुनाव में जीत दर्ज की थी. लेकिन अब सत्ता के समीकरण बदल चुके हैं. एक तरफ ओम प्रकाश राजभर इस सीट से अपने प्रत्याशी को उतारने की मंशा जता चुके हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी भी इस बार राजभर को वॉक ओवर देने के मूड में नहीं दिख रही है.

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: SIR प्रक्रिया पर गरमाई सियासत, महागठबंधन में दिखी नई ऊर्जा

पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीट रही है मऊ सदर सीट

मऊ सदर सीट पूर्वांचल की सबसे चर्चित और प्रभावशाली सीट रही है. इस सीट पर 1996 से बाहुबली मुख्तार अंसारी का दबदबा रहा है. उन्होंने 1996 से लेकर 2017 तक लगातार इस सीट पर अलग-अलग पार्टियों से जीत दर्ज की. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी सीट से अपने बेटे अब्बास को उतारा. जिनकी सदस्यता अब रद्द हो चुकी है. जिसके बाद से ये सीट अब खाली है, जिसपर चुनाव होने हैं. मुख्तार अंसारी की मौत और बेटे की सदस्यता जाने की वजह से मऊ सदर सीट पर बने सियासी गैप को भरने के लिए अब हर बाहुबली और राजनेता अपनी ताकत झोंकने की तैयारी कर रहा है.

क्या है जातीय समीकरण

मऊ सदर विधानसभा सीट को मुस्लिम बाहुल्य सीट मानी जाती है. इस विधानसभा सीट में कुल 4,42,251 मतदाता हैं. जिसमें से 1.6 लाख के करीब मुस्लिम मतदाता हैं. इसके अलावा इस सीट पर दलित 85 हजार, राजपूत 47 हजार, राजभर 44 हजार, चौहान या नोनिया 42 हजार और अन्य पिछड़ी जातियां मिलाकर करीब 19 हजार हैं. अगर राजपूत, राजभर और नोनिया या चौहान जातियों का बृजेश सिंह को समर्थन मिलता है. तो मुख्तार अंसारी गुट पर ये वोट बैंक भारी पड़ सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

2 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

20 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago