देश

सीबीएसई परिणाम 2023-24 में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का शानदार प्रदर्शन

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के दौरान कक्षा 10 और 12 के लिए आयोजित सीबीएसई परीक्षाओं में एक बार पुनः असाधारण परिणाम प्राप्त किये हैं, जो अकादमिक उत्कृष्टता के लिए संगठन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस वर्ष, केवीएस ने अपने उत्तीर्ण प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार हासिल किया हैः

कक्षा 12ः 98.81% (2023 में 92.57% था)
कक्षा 10ः 99.09% (2023 में 98.03% था)

इसके अलावा, केवीएस कक्षा 10 में सर्वोच्च पास प्रतिशत प्राप्त करने वाला संस्थान बनकर उभरा है. केएवीएस और एनवीएस दोनों ने कक्षा 10 में 99.09% पास प्रतिशत रिजल्ट  हासिल किया है. ये परिणाम हमारे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के अथक समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं. हमारे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार पूरे केवीएस समुदाय के सामूहिक प्रयासों को दर्शाते हैं.

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का कार्यान्वयन

इस वर्ष की सफलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के रणनीतिक कार्यान्वयन के अनुरूप है। केवीएस ने एनईपी 2020 के आलोक में नए परिवर्तनों को अपनाया है, जिसमें छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने वाले समग्र, विद्यार्थी-केंद्रित और लचीले दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रटने के बजाय अवधारणाओं को समझने पर नीति के जोर ने सीबीएसई परीक्षाओं में हमारे छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

सामूहिक सफलता

यह उपलब्धि हमारे समर्पित शिक्षकों, जिन्होंने नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाया है, हमारे छात्रों, जिन्होंने अद्वितीय दृढ़ता और समर्पण दिखाया है, और हमारे अभिभावकों, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने बच्चों का साथ दिया है, के बीच साझा की जा सकती है. केवीएस शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह भाव भविष्य का नेतृत्व करने और प्रेरित करने में सक्षम युवाओं को पोषित करने के मिशन के साथ जुड़ा हुआ है.

केन्द्रीय विद्यालय संगठन के बारे में

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है. अपनी स्थापना के बाद से, इसका उद्देश्य एक सुसंगत शिक्षा कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा और अर्ध-सैन्य कर्मियों सहित स्थानांतरणीय केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना है. आज की तारीख में देश भर में 1254 केंद्रीय विद्यालय हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

22 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

31 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

47 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago