देश

Maharashtra: घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, कंपनी के मालिक पर FIR; CM बोले- मुंबई में सभी होर्डिंग्स का ऑडिट किया जाएगा

Mumbai Billboard Falls Incident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ (NDRF) के मुताबिक, इस हादसे में 88 लोग पीड़ित थे, जिनमें से 74 को बचा लिया गया है. लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल 15 हजार वर्ग फीट से अधिक बड़े इस होर्डिंग को लगाने के लिए नगर निकाय से अनुमति नहीं ली गई थी, ऐसा अधिकारियों का कहना है.

बता दें कि सोमवार (13 मई) को शाम मुंबई में अचानक मौसम बदल गया. जिसके बाद आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई. आंधी की वजह से घाटकोपर की रेलवे कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर लगा विशालकाय होर्डिंग आकर गिर गया. होर्डिंग के नीचे बड़ी संख्या में लोग दब गए. देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मच गई.

अब तक 74 लोगों को निकाला गया

घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने के हादसे में अब तक 74नागरिकों को निकाला जा चुका है. मुंबई पुलिस, नगर निगम, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग समन्वय कर रहे हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं. घायलों का इलाज राजावाड़ी में किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है.

कंपनी पर FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने होर्डिंग बनाने वाली एजंसी, एम. एस. ईगो मीडिया और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक, पंत नगर पुलिस स्टेशन में मालिक भावेश भिंडे और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घाटकोपर इलाके में हुई तबाही का का निरीक्षण करने घटनास्थल पर पहुंचे. जहां उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. सीएम एकानाथ शिंदे ने कहा कि लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है. घायल लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. जबकि, जिन लोगों की मौत हो गई है उनके परिवार को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में ऐसे सभी होर्डिंग्स का ऑडिट किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

3 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

11 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

20 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

21 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

28 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

56 minutes ago