Nagpur explosives near RSS headquarters: महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय से महज डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए. सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक के पास एक घर के छोटे से गार्डन में लावारिस बैग मिला, जिसमें 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर भरे हुए थे.
बता दें कि यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां से मात्र 200 मीटर पर जामा मस्जिद और 500 मीटर पर ऐतिहासिक पोद्दारेश्वर राम मंदिर स्थित है. घटना की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम ने मोर्चा संभाल लिया है.
विस्फोटकों का खुलासा तब हुआ जब घर के मालिक की नजर अपने गार्डन में रखे एक संदिग्ध बैग पर पड़ी. बैग के भीतर जिलेटिन की छड़ें देखते ही मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि विस्फोटक मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
बता दें कि शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह विस्फोटक पिछले एक-डेढ़ महीने से वहीं रखे हुए थे. गनीमत रही कि समय रहते इनका पता चल गया, वरना घनी आबादी वाले इस इलाके में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.
पुलिस इस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. एक थ्योरी यह भी सामने आ रही है कि इन विस्फोटकों का संबंध हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक कंपनी हादसे से हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि वहां से चोरी छिपे लाए गए विस्फोटकों को यहां छिपाया गया हो.
हालांकि सुरक्षा एजेंसियां आतंकी साजिश के पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही हैं. फॉरेंसिक टीम बैग पर मिले फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह बैग वहां किसने और किस मंशा से रखा था.
ये भी पढ़ें- पेशावर से खैबर तक गैस का अकाल! चूल्हे ठंडे और गाड़ियां बंद; पाकिस्तान में जीवन हुआ दूभर
RSS मुख्यालय और प्रमुख धार्मिक स्थलों की निकटता को देखते हुए पूरे नागपुर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटक मिलने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. संवेदनशील ठिकानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. नागपुर पुलिस कमिश्नर खुद इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं.
इतनी बड़ी मात्रा में डेटोनेटर और कनेक्टर का मिलना साधारण बात नहीं है. जानकारों का कहना है कि 50 डेटोनेटर एक भीषण ब्लास्ट के लिए काफी होते हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन विस्फोटकों का इस्तेमाल शहर में शांति भंग करने या किसी विशिष्ट टारगेट को निशाना बनाने के लिए किया जाना था.
वहीं फिलहाल पुलिस ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस ‘विस्फोटक मिस्ट्री’ का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…