Amit Shah Guru Tegh Bahadur Prakash Parv statement: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिखों के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक ऐसा बयान दिया है जो देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. शाह ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि गुरु साहिब का सर्वोच्च बलिदान न होता तो आज भारत का अस्तित्व ही कुछ और होता. उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी को ‘हिंद दी चादर’ बताते हुए उनके उस अदम्य साहस को याद किया, जिसने मुगल आक्रांताओं के अत्याचारों के सामने भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा की थी.
अमित शाह ने गुरु साहिब के बचपन के किस्सों को याद करते हुए बताया कि मात्र 13 वर्ष की आयु में करतारपुर साहिब के युद्ध में उन्होंने जिस वीरता से मुगलों का सामना किया, उसी के कारण आठवें गुरु ने उन्हें ‘तेग बहादुर’ (तलवार का धनी) नाम दिया था.
शाह ने कहा कि गुरु जी ने बचपन से ही त्याग और वीरता के जो गुण दिखाए, वे आगे चलकर भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी ढाल बने. उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए औरंगजेब की क्रूरता को ललकारा और यातनाएं सहना स्वीकार किया, लेकिन अपना सिर नहीं झुकाया.
गृह मंत्री ने उस ऐतिहासिक घटना का जिक्र किया जब कश्मीरी पंडितों ने अपनी रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी के दरबार में गुहार लगाई थी. शाह ने बताया कि कैसे गुरु साहिब ने खुद आगे बढ़कर कहा कि अब किसी महापुरुष के बलिदान का समय आ गया है.
इसके अलावा उन्होंने औरंगजेब की दिल्ली की सत्ता को चुनौती दी और धर्म परिवर्तन से साफ इनकार कर दिया. शाह के अनुसार, दिल्ली का चांदनी चौक और ‘शीशगंज गुरुद्वारा’ आज भी उस महान बलिदान का गवाह है, जिसे आने वाले पांच हजार सालों तक कोई हिंदुस्तानी नहीं भूल सकता.
ये भी पढ़ें- पेशावर से खैबर तक गैस का अकाल! चूल्हे ठंडे और गाड़ियां बंद; पाकिस्तान में जीवन हुआ दूभर
अमित शाह ने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल कायम की. उन्होंने प्राण त्याग दिए लेकिन धर्म नहीं छोड़ा. गृह मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब के उपकार इस देश पर इतने बड़े हैं कि उनका शुक्राना कभी अदा नहीं किया जा सकता. उनके जीवन की गाथा हर देशभक्त के मन में गर्व भर देती है और हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…