Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या नागपुर को दहलाने की थी कोई ‘गुप्त’ साजिश? RSS मुख्यालय से महज 2 किमी दूर मिले विस्फोटक से मचा हड़कंप!

महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय से करीब 2 किमी दूर CA रोड इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए. संवेदनशील इलाके को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है…

Nagpur explosives near RSS headquarters: महाराष्ट्र के नागपुर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय से महज डेढ़-दो किलोमीटर की दूरी पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए. सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक के पास एक घर के छोटे से गार्डन में लावारिस बैग मिला, जिसमें 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर भरे हुए थे.

बता दें कि यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है क्योंकि यहां से मात्र 200 मीटर पर जामा मस्जिद और 500 मीटर पर ऐतिहासिक पोद्दारेश्वर राम मंदिर स्थित है. घटना की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDDS) और फॉरेंसिक टीम ने मोर्चा संभाल लिया है.

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

विस्फोटकों का खुलासा तब हुआ जब घर के मालिक की नजर अपने गार्डन में रखे एक संदिग्ध बैग पर पड़ी. बैग के भीतर जिलेटिन की छड़ें देखते ही मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि विस्फोटक मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

बता दें कि शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि यह विस्फोटक पिछले एक-डेढ़ महीने से वहीं रखे हुए थे. गनीमत रही कि समय रहते इनका पता चल गया, वरना घनी आबादी वाले इस इलाके में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

काटोल फैक्ट्री हादसे से जुड़ रहे हैं तार

पुलिस इस मामले की हर एंगल से तफ्तीश कर रही है. एक थ्योरी यह भी सामने आ रही है कि इन विस्फोटकों का संबंध हाल ही में काटोल क्षेत्र में हुए विस्फोटक कंपनी हादसे से हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि वहां से चोरी छिपे लाए गए विस्फोटकों को यहां छिपाया गया हो.

हालांकि सुरक्षा एजेंसियां आतंकी साजिश के पहलू को भी नजरअंदाज नहीं कर रही हैं. फॉरेंसिक टीम बैग पर मिले फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह बैग वहां किसने और किस मंशा से रखा था.

ये भी पढ़ें- पेशावर से खैबर तक गैस का अकाल! चूल्हे ठंडे और गाड़ियां बंद; पाकिस्तान में जीवन हुआ दूभर

संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट

RSS मुख्यालय और प्रमुख धार्मिक स्थलों की निकटता को देखते हुए पूरे नागपुर शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटक मिलने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. संवेदनशील ठिकानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है. नागपुर पुलिस कमिश्नर खुद इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं.

क्या किसी बड़ी वारदात की थी तैयारी?

इतनी बड़ी मात्रा में डेटोनेटर और कनेक्टर का मिलना साधारण बात नहीं है. जानकारों का कहना है कि 50 डेटोनेटर एक भीषण ब्लास्ट के लिए काफी होते हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन विस्फोटकों का इस्तेमाल शहर में शांति भंग करने या किसी विशिष्ट टारगेट को निशाना बनाने के लिए किया जाना था.

वहीं फिलहाल पुलिस ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया है और इलाके के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस ‘विस्फोटक मिस्ट्री’ का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital