देश

…तो क्या शिंदे को नहीं मिलेगा गृह या राजस्व मंत्रालय? दिल्ली में अमित शाह के साथ फडणवीस और जेपी नड्डा की हुई बैठक

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन के बाद विभागों के आवंटन को लेकर चल रही चर्चा में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बुधवार की रात महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में विभिन्न दलों के बीच विभागों के बंटवारे पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में शामिल नहीं थे एकनाथ शिंदे

हालांकि, बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद नहीं थे. सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य के कैबिनेट विस्तार और विभागों के आवंटन पर चर्चा की. एक वरिष्ठ बीजेपी नेता ने बताया कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर तक संभव है.

शिवसेना को नहीं मिलेगा गृह मंत्रालय

इस बैठक में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलने की बात कही गई है. इसके बजाय शिवसेना को शहरी विकास मंत्रालय मिल सकता है. बीजेपी मुख्यमंत्री पद के तहत 21 से 22 मंत्री पद अपने पास रखेगी, जबकि चार से पांच मंत्री पद खाली भी रखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Assam: “अगर NRC के लिए आवेदन नहीं किया, तो आधार कार्ड जारी नहीं होगा”, सीएम हिमंता ने किया बड़ा ऐलान

16 दिसंबर से पहले होगा विभागों का बंटवारा

विभागों के आवंटन में देरी का मुख्य कारण तीन दलों (बीजेपी, शिवसेना और राकांपा) के बीच सख्त बातचीत का होना बताया जा रहा है. शिवसेना के विधायक और प्रवक्ता संजय शिरसाट ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह आश्वासन दिया है कि विभागों का आवंटन राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले होगा, जो 16 दिसंबर से शुरू होने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे 13 राज्यों पर बहुत भारी…! मूसलाधार बारिश और 70 की रफ्तार से आंधी का खौफनाक अलर्ट

मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…

18 minutes ago

सुबह-सुबह हिली पहाड़ों की धरती…! हिमाचल में 4.1 तीव्रता का भूकंप, मची अफरा-तफरी

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और मां कालरात्रि की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…

2 hours ago