देश

World Book Fair: दिल्‍ली में कतर के मशहूर अरबपति Faisal Bin Qassim Al Thani ने लॉन्‍च की अपनी बुक, CMD उपेन्द्र राय से हुई भेंट

राजधानी दिल्ली में आयोजित विश्‍व पुस्‍तक मेले में आज कतर के सबसे अमीर व्यवसायियों में से एक शेख फैसल बिन कासिम अल थानी (Sheikh Faisal bin Qassim Al Thani) पहुंचे. शेख फैसल बिन कासिम अल थानी ने यहां ‘भारत मंडपम’ में अपनी किताब “As Seen, Read, and Lived Qatar Through My Eyes” का विमोचन किया.

इस अवसर पर उनकी भेंट भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय और नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के डायरेक्टर युवराज मालिक से हुई. शेख फैसल बिन कासिम अल थानी से मुलाकात के दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने अपने लेखों के संस्करण ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ उनको भेंट किए.

शेख फैसल बिन कासिम अल थानी और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

शेख फैसल ने नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में भी शिरकत की, जिसका आयोजन लीला पैलेस होटल, चाणक्यपुरी में हुआ. इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित लेखकों, पत्रकारों और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की. शेख फैसल को विश्‍व पुस्‍तक मेले में आनंद की अनुभूति हुई, वे यहां काफी खुश नजर आए.

NBT द्वारा आयोजित डिनर पार्टी के दौरान शेख फैसल बिन कासिम अल थानी

कौन हैं शेख फैसल बिन कासिम अल थानी?

शेख फैसल बिन कासिम अल थानी कतर के सबसे अमीर और प्रभावशाली व्यवसायियों में से एक हैं. वह कतर के सबसे बड़े व्यापारिक समूहों में से एक अल फैसल होल्डिंग (Al Faisal Holding) के चेयरमैन हैं. उन्होंने 1964 में इस कंपनी की स्थापना की थी और तब से कतर में व्यापार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

आज अल फैसल होल्डिंग रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है और इसे कतर के सबसे बड़े कॉन्ग्लोमरेट्स में से एक माना जाता है.


ये भी पढ़ें- ‘यदि आत्ममंथन नहीं करेंगे तो समय और दिशा खो देंगे’, विश्व पुस्तक मेले में बुक लॉन्च के दौरान NSA अजीत डोभाल का संबोधन


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago