Fake RAW agent Gonda: गोंडा/विशाल सिंह: अक्सर फिल्मों में देखा जाता है कि कोई खुफिया एजेंट अपनी पहचान छिपाकर किसी मिशन पर निकलता है. लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसा शातिर ‘नटवरलाल’ सामने आया है, जिसने खुद को देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी ‘RAW’ का अधिकारी बताकर एक लड़की की जिंदगी ही ठग ली. खुद को अफसर और अपनी बहन को IAS बताने वाले इस जालसाज ने न सिर्फ प्यार का नाटक किया, बल्कि सरकारी नौकरी के नाम पर साढ़े छः लाख रुपये लूटकर शादी भी रचा ली. अब इस सनसनीखेज फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया है.
इस खौफनाक ठगी की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई. बेनीपुरवा (कोतवाली देहात) की रहने वाली कोमल आर्या अंबेडकर चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात गाजीपुर निवासी संदीप सिंह बग्गी से हुई.
संदीप ने पहली ही मुलाकात में ऐसा जाल फेंका कि कोई भी फंस जाए. उसने बेहद शातिराना अंदाज में खुद को ‘RAW एजेंट’ बताया और अपनी बहन को बहराइच में तैनात एक कड़क ‘IAS अधिकारी’ घोषित कर दिया. इस हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड का झांसा देकर उसने कोमल को शिक्षा विभाग में लखनऊ में क्लर्क की नौकरी दिलाने का पक्का भरोसा दे दिया.
शातिर संदीप ने ठगी को असली जामा पहनाने के लिए 30 अगस्त 2024 को कोमल और उसकी मां को बुलाया. उसने उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगे कथित नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) और जाली पहचान पत्र दिखाए. नौकरी के नाम पर उसने परिवार से साढ़े छः लाख रुपये ऐंठ लिए. इसी दौरान उसने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया. ‘RAW अधिकारी दामाद’ और बेटी की सरकारी नौकरी की उम्मीद में परिवार ने हामी भर दी. 25 अप्रैल 2025 को दोनों की शादी हुई और 14 मई को इसका आधिकारिक पंजीकरण भी करा लिया गया.
कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब जॉइनिंग की तारीख निकल जाने के बाद कोमल को अपने ‘खुफिया’ पति के कागजातों पर शक हुआ. जब उसने खुद गुपचुप तरीके से जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि सारे सरकारी दस्तावेज 100% फर्जी और कूटरचित थे.
ये भी पढ़ें: जापान में भी पकिस्तानियों ने करा डाली बेइज्जती! इस्लामाबाद का कानून समझ बना डाली मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर
सच्चाई सामने आते ही ‘RAW एजेंट’ का असली ‘गुंडा’ रूप सामने आ गया और उसने कोमल को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं. परेशान पीड़िता ने पुलिस की शरण ली. पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर कोतवाली नगर में इस नटवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इस ‘फर्जी एजेंट’ ने किसी और मासूम को भी तो अपना शिकार नहीं बनाया है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…