Bharat Express DD Free Dish

‘मैं RAW एजेंट हूं और मेरी बहन IAS…’ गोंडा के शातिर बिछाया प्यार और ठगी का खौफनाक जाल

गोंडा में एक शातिर ठग संदीप सिंह बग्गी ने खुद को RAW का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया. शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये ऐंठे और शादी रचा ली. फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR.

fake-raw-agent-sandeep-singh-marriage-fraud-komal-arya-ias-sister-job-scam-in-gonda

Fake RAW agent Gonda: गोंडा/विशाल सिंह: अक्सर फिल्मों में देखा जाता है कि कोई खुफिया एजेंट अपनी पहचान छिपाकर किसी मिशन पर निकलता है. लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसा शातिर ‘नटवरलाल’ सामने आया है, जिसने खुद को देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी ‘RAW’ का अधिकारी बताकर एक लड़की की जिंदगी ही ठग ली. खुद को अफसर और अपनी बहन को IAS बताने वाले इस जालसाज ने न सिर्फ प्यार का नाटक किया, बल्कि सरकारी नौकरी के नाम पर साढ़े छः लाख रुपये लूटकर शादी भी रचा ली. अब इस सनसनीखेज फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया है.

अंबेडकर चौराहे पर मुलाकात

इस खौफनाक ठगी की शुरुआत अगस्त 2024 में हुई. बेनीपुरवा (कोतवाली देहात) की रहने वाली कोमल आर्या अंबेडकर चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात गाजीपुर निवासी संदीप सिंह बग्गी से हुई.

संदीप ने पहली ही मुलाकात में ऐसा जाल फेंका कि कोई भी फंस जाए. उसने बेहद शातिराना अंदाज में खुद को ‘RAW एजेंट’ बताया और अपनी बहन को बहराइच में तैनात एक कड़क ‘IAS अधिकारी’ घोषित कर दिया. इस हाई-प्रोफाइल बैकग्राउंड का झांसा देकर उसने कोमल को शिक्षा विभाग में लखनऊ में क्लर्क की नौकरी दिलाने का पक्का भरोसा दे दिया.

फर्जी मुहर, जॉइनिंग लेटर और शादी का ‘सौदा’

शातिर संदीप ने ठगी को असली जामा पहनाने के लिए 30 अगस्त 2024 को कोमल और उसकी मां को बुलाया. उसने उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगे कथित नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) और जाली पहचान पत्र दिखाए. नौकरी के नाम पर उसने परिवार से साढ़े छः लाख रुपये ऐंठ लिए. इसी दौरान उसने शादी का प्रस्ताव भी रख दिया. ‘RAW अधिकारी दामाद’ और बेटी की सरकारी नौकरी की उम्मीद में परिवार ने हामी भर दी. 25 अप्रैल 2025 को दोनों की शादी हुई और 14 मई को इसका आधिकारिक पंजीकरण भी करा लिया गया.

ऐसे खुला राज और शुरू हुईं धमकियां

कहानी में असली ट्विस्ट तब आया जब जॉइनिंग की तारीख निकल जाने के बाद कोमल को अपने ‘खुफिया’ पति के कागजातों पर शक हुआ. जब उसने खुद गुपचुप तरीके से जांच-पड़ताल की, तो पता चला कि सारे सरकारी दस्तावेज 100% फर्जी और कूटरचित थे.

ये भी पढ़ें: जापान में भी पकिस्तानियों ने करा डाली बेइज्जती! इस्लामाबाद का कानून समझ बना डाली मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर

सच्चाई सामने आते ही ‘RAW एजेंट’ का असली ‘गुंडा’ रूप सामने आ गया और उसने कोमल को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं. परेशान पीड़िता ने पुलिस की शरण ली. पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर कोतवाली नगर में इस नटवरलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं इस ‘फर्जी एजेंट’ ने किसी और मासूम को भी तो अपना शिकार नहीं बनाया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read