देश

फरीदाबाद से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट और AK-47 बरामद, जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Faridabad RDX Recovery: हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, यह बरामदगी एक डॉक्टर के किराए के कमरे से हुई है. पुलिस को वहां से करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, एके-47 राइफल, 84 कारतूस और कई तरह के केमिकल मिले. यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा.

आतंकी संगठन से जुड़ी जांच

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है. जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे. इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (अनंतनाग निवासी) और मुजम्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है.

GMC में नौकरी कर चुका है अदील

खास बात यह है कि अदील राथर वही डॉक्टर हैं, जिनके नाम पर पहले भी सनसनीखेज खुलासा हुआ था. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उनके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी. उस समय अदील कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत थे लेकिन उन्होंने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था.

आतंकी नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश

जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील और उनके सहयोगी डॉक्टर आतंकी संगठन AGH के नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे. यह संगठन 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने बनाया था. इसका मकसद कश्मीर में शरिया कानून के तहत इस्लामिक राज्य की स्थापना और भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है.

अमोनियम नाइट्रेट कहां से आया?

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे. शुरुआती जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की संभावना जताई जा रही है. एजेंसियां इसके तार कश्मीर घाटी, उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक तलाश रही हैं. इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago