सुनिल चौधरी/फतेहपुर: फरीदाबाद के फतेहपुर में बहन क साथ छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने भाई पर हमला कर असके हाथ-पैर तोड़ दिए. घटना के बाद घाायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच शुरू कर दी गई है.
फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक पर हथौड़ों से जानलेवा हमला कर दिया. बदमाशों ने मनीष (पीड़ित) के हाथ-पांव तोड़ दिए (Youth Beaten with Hammers). घायल युवक को गंभीर हालत में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है.
इस घटना ने एक बार फिर फरीदाबाद में पुलिस के इकबाल और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवालिया निशान लगा दिए हैं.
पीड़ित मनीष के पिता के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही कुछ दबंग युवक उनकी बेटी के साथ स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते थे. इस पर परिवार ने उन लड़कों के घर जाकर शिकायत की. हालांकि, उस समय लड़कों के परिजनों ने आश्वासन दिया कि ऐसी हरकत दोबारा नहीं होगी, लेकिन मनचलों ने इसे अपनी तौहीन समझा.
शिकायत से नाराज बदमाशों ने रंजिश पाल ली और मौके की तलाश करने लगे.
आज (सोमवार) जब मनीष बाल कटवाने के लिए सैलून जा रहा था, तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया. हमलावरों ने बेरहमी से हथौड़ों का इस्तेमाल किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मनीष पर ताबड़तोड़ वार किए जा रहे हैं.
हमले में मनीष के हाथ और पैर में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं. मनीष के पिता और ताऊ ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन दबंगों और उनका साथ देने वाले परिवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, क्योंकि उन्हें अब भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई. जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रीतम ने बताया कि उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली थी. चूंकि घायल युवक की हालत नाजुक थी, उसे फरीदाबाद रेफर किया गया. फिलहाल डॉक्टर ने पीड़ित को बयान देने के लिए ‘अनफिट’ घोषित किया है. पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.
यह भी पढ़ें:अंधविश्वास में तालिबानी सजा: दुकान पर बैठी महिला पर टूटा भीड़ का कहर, शक में लाठी-डंडों से किया लहूलुहान
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…