फारूक अब्दुल्ला.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस हमले में 26 लोगों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है और सरकार पर सख्त कदम उठाने का दबाव बढ़ रहा है.
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि आतंकवाद अब बर्दाश्त के बाहर है. उन्होंने कहा, “हम पिछले 35 सालों से आतंकवाद का सामना कर रहे हैं. अब वक्त आ गया है कि इसे जड़ से खत्म किया जाए. हम कब तक इसी तरह दुख मनाते रहेंगे?”
फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा, “आतंकवाद से कैसे निपटना है, ये प्रधानमंत्री अच्छी तरह जानते हैं. अब सरकार को बिना देर किए ठोस कदम उठाने होंगे.”
जब उनसे महबूबा मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फारूक ने कहा, “मैं महबूबा जी की बातों पर कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि उनका निशाना अक्सर प्रधानमंत्री पर होता है. मैं ऐसा कुछ नहीं कहूंगा. इस समय देश को एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना चाहिए.”
वहीं, जब उनसे कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने संयम बरतने की सलाह दी. “उन्हें कहना कि थोड़ा धैर्य रखें, सब्र से ही हालात ठीक होंगे,” उन्होंने कहा.
चरणजीत सिंह चन्नी ने हाल ही में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए उसके प्रमाण मांगे थे. हालांकि बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है और शहीदों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए.
गौरतलब है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. इस हमले ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को हिला कर रख दिया है. जनता अब केंद्र सरकार से कड़े और निर्णायक कदम उठाने की मांग कर रही है.
ये भी पढ़ें- खेत में काम करते किसान पर पीछे से बाघ ने किया हमला, दूसरे किसानों ने भगाने की कोशिश, लेकिन बचा न पाए
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…