बिजनेस

Dr. Krishnamurthy Subramanian को भारत सरकार ने IMF के कार्यकारी निदेशक पद से हटाया

Dr. Krishnamurthy Subramanian को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक (भारत) के पद से तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्णय लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने इस फैसले को मंजूरी दी है.

यह निर्णय उस समय लिया गया है जब पाकिस्तान को दिए गए वित्तीय पैकेजों की समीक्षा को लेकर IMF बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. ऐसे संवेदनशील समय पर भारत द्वारा लिया गया यह कदम कई रणनीतिक नीतिगत संकेत देता है.

डॉ. कृष्णमूर्ति, जो पहले भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी रह चुके हैं, को हाल ही में IMF में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त किया गया था. उनकी सेवाओं की समाप्ति से जुड़े कारणों पर सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया गया है.

कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस फैसले की सूचना प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति सचिवालय और सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है.

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago