देश

Farrukhabad: भागवत कथा के प्रसाद से फूड प्वाइजिनिंग के शिकार हुए सैकड़ों ग्रामीण, बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती, कम पड़ गए इमरजेंसी बेड

Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भागवत कथा के प्रसाद से फूड प्वाइजिनिंग का मामला सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि इसकी वजह से सैकडों ग्रामीणों की हालत खराब हो गई है. आनन-फानन में सभी को जिले के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत ये हैं कि इमरजेंसी बेड भी कम पड़ गए हैं और एक बेड पर तीन-तीन मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, भागवत कथा के प्रसाद को खाने के बाद एक के बाद एक करीब एक सैकड़ा लोगों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत बताई. पहले तो इसे हल्के में लिया गया, लेकिन बाद में जब एक के बाद एक कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां फूड प्वाइजिनिंग की बात सामने आई है. बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक ही समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने के कारण यहां इमरजेंसी बेड कम पड़ गए है. एक बेड पर तीन- तीन मरीजों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है. सीएमएस के नेतृत्व में आधा दर्जन डाक्टरों की टीम मरीजों के उपचार में लगी रही. सीएमएस के अनुसार सभी मरीजों को निगरानी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में दिखा बंगाल से आए मोचा का असर, कई जिलों में तेज तूफान और आंधी ने उखाड़े पेड़, 30 से 35 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

घटना नवाबगंज ब्लाक के ग्राम नगला चंदेला की है. जानकारी सामने आई है कि, ग्राम समाज में सामूहिक सहयोग से 13 मई से भागवत कथा का आयोजन किया गया था. कल रात गोवेर्धन पूजा की कथा के बाद खीर पूड़ी चने का प्रसाद बांटा गया. जिसे खाते ही ग्रामीणों की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई. इनमें बच्चों की संख्या अधिक थी. रात चार बजे से दो एम्बुलेंसों से मरीजों को लोहिया जिला अस्पताल लाये जाने का सिलसिला शुरू हुआ. बड़ी संख्या में मरीजों के आने से अफरा तफरी मच गई. एक एक बेड पर तीन तीन मरीजों का इलाज करना पड़ा. सीएमएस के साथ आधा दर्जन डाक्टरों की टीम मरीजों के उपचार में लगी रही.

सीएमएस डाक्टर राजकुमार गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को निगरानी में रखा गया है. फिलहाल हालत काबू में हैं. वहीं मरीज प्रीती सिंह ने बताया कि प्रसाद खाते ही पेट में दर्द होने लगा था. वहीं, ग्राम प्रधान विक्कू यादव ने बताया कि प्रसाद कई घरों से बनकर आया था और फिर उसे यहां मिक्स किया गया था. हो सकता है कि ज्यादा गर्मी की वजह से प्रसाद खराब हो गया हो. वहीं सीएमएस डाक्टर राज कुमार गुप्ता ने सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई है और कहा है कि डाक्टरों की टीम में सभी मरीजों को रखा गया है. सभी खतरे से बाहर हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

60 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago