Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Food poisoning

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 30 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल में 18 छोटे बच्चों को PICU में रखा गया है. शुरुआती दौर में 23 मरीजों की हालत गंभीर थी, लेकिन इलाज के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

Bihar News: मुंगेर इंजीनियरिंग कॉलेज में फूड पॉइजनिंग की आशंका से दर्जनों छात्र-छात्राओं और कर्मियों की तबीयत बिगड़ी.

Rampur food poisoning case: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, जबकि डॉक्टरों की टीम मरीजों की निगरानी कर रही है.

Sriganganagar District Hospital Case: राजस्थान के श्रीगंगानगर में जीनियस कान्वेंट स्कूल के 50 विद्यार्थी फूड पॉइजनिंग के शिकार. वाटर पार्क भ्रमण के दौरान बिगड़ी तबीयत, जांच शुरू.

बिहार के सहरसा जिले के बलुआहा स्कूल में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. खाने में सांप का बच्चा मिलने की खबर से बच्चों में दहशत फैल गई, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई.

Food Poisoning Death in Jajpur: ओडिशा के जाजपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे बिकने वाला 'दही बड़ा' जहर बन गया. इसे खाने के बाद देखते ही देखते दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए और एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी.

Giridih में गोलगप्पे खाने के बाद 18 बच्चे बीमार पड़ गए, जिनमें 6 साल के मासूम की मौत हो गई. फूड पॉइजनिंग के शक में 17 बच्चों का इलाज जारी, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है...

गुजरात के दाहोद में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद 400 से ज्यादा लोग बीमार हो गए. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Meerut News: मेरठ में दूषित घेवर खाने से बच्चों और महिलाओं समेत करीब 40 लोग बीमार हो गए. सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गोंडा में एक इंगेजमेंट पार्टी में बासी खाना खाने से करीब 80 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. गंभीर हालत में भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार हुआ, जबकि आयोजकों ने कैटर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया.