FASTag Annual Pass: केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी नें सामान्य लोगों को काफी राहत देने वाला एक बड़ा बदलाव किया है. गडकरी जी ने बुधवार (18 जून) को FASTag को लेकर एक घोषणा की है.
केंद्रिय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया है कि अब एक नया 3000 रुपए का FASTag पास बनेगा जो आपकी यात्रा को बिल्कुल फ्री कर देगा. लेकिन ये सिर्फ एक निर्धारित टाइम के लिए ही वैध होगा.
केंद्र सरकार की तरफ से एस ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से 3,000 रुपए FASTag Annual Pass शुरू किया जाएगा.
इस पास की वैधता एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक रहेगी. यानि अगर आप एक साल के अंदर 200 यात्रा पूरी कर लेते है तो आपको इसके बाद यात्रा करने के लिए आपको एक नए पास की आवश्यक्ता होगी.
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप, वैन आदि के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को बेहद आसान बनाएगा.
FASTag के इस वार्षिक पास के लिए नवीनीकरण जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो जीएगी.
बता दें कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी.
ये भी पढ़ें- पवन सिंह और मनीष कश्यप दोनों का बीजेपी से मोहभंग, चुनाव से पहले मुलाकात, रंग लाएगी दोस्ती?
-भारत एक्सप्रेस
गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…
UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…