देश

Fatehpur News: पूड़ी कम पड़ी तो केंद्रीय मंत्री ने संभाली रसोई की कमान, दिखा अलग अंदाज

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) से सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है, जिसमें उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कढ़ाई से पूड़ियां निकालती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके साथ अन्य कई लोग भी खड़े हैं और उनको पूड़ियां निकालते हुए देख रहे हैं तो वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के एक कार्यक्रम में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी. लोग खाने के लिए बैठे तो पूड़ियां जल्दी-जल्दी लोगों को नहीं मिल पा रही थी. इस पर साध्वी निरंजन ज्योति ने खुद रसोई घर की जिम्मेदारी सम्भाली और फिर पूड़ी को कढ़ाई से निकालने लगीं. वह काफी देर तक कढ़ाई से पूड़ी निकालती रहीं तभी किसी ने उनका ये वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी सामने आ रही है कि ये वीडियो शहर क्षेत्र के सर्किट हाउस का है जहां पर केंद्रीय मंत्री के द्वारा कई परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया.

ये भी पढ़ें- UP IAS Transfer: यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, कानपुर सहित गाजियाबाद के बदले गए DM

इस दौरान नेता और कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी. बताया जा रहा है कि भोजन व्यवस्था चालू होने के बाद लोगों की भीड़ खाने पर इस तरह टूटी कि जो पूड़ियां तलकर आई थीं वह पल भर में ही खत्म हो गईं और लोग बैठकर पूड़ी का इंतजार करने लगे तो कुछ उठकर चले भी गए. बता दें कि अन्य लोगों द्वारा पूड़ियां रसोईघर में निकाली जा रही थी, लेकिन जल्दी-जल्दी लोगों को पूड़ी नहीं मिल पा रही थी. तो खबरों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जब खाने की व्यवस्था देखने रसोई में पहुचीं तो पूड़ी निकालने वाला गायब मिला. इस पर वह खुद ही पूड़ी निकालने लगीं. बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक खड़े होकर वह कढ़ाई से लोगों के लिए गरमा गरम पूड़ियां निकालती रहीं. इस दौरान उनके चेहरे पर जरा भी थकान दिखाई नहीं दे रही थी. तो वहीं आस-पास खड़े लोग उनके गृहणी वाले रूप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 minute ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

13 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago