देश

होटल में मिलने आई गर्लफ्रेंड, जाते ही पंखे से झूलता मिला शव! फिरोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर कोहराम

Ferozepur Crime News: पंजाब के जिला फिरोजपुर केंट इलाके में मौजूद एक मशहूर मैदान होटल में एक युवक का पंखे से लटका हुआ मिला शव. जब होटल के कर्मचारी कमरे में सफाई करने पहुंचे तो युवक का शव फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान मछीवाड़ा गांव के रहने वाले कलवंत सिंह के रूप में हुई है. वह शादीशुदा था. परिजनों ने युवक के प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगा है.

जानकारी के मुताबिक कलवंत होटल में रूम बुक कराया था. वहां उससे मिलने एक लड़की आई थी. परिजनों ने मृतक की प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से मृतक कुलवंत के महिला मित्र का पता लगा रही है. पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या.

मृतक से मिलने आई थी उसकी गर्लफ्रेंड

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, होटल के मालिक ने पुलिस स्टेशन को सूचना दी थी कि होटल के एक कमरे में युवक का शव लटका हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि युवक ने कुछ ही घंटे पहले होटल में कमरा बुक कर वहां ठहरा था. इसके कुछ देर बाद वहां एक महिला भी कमरे में उससे मिलने पहुंची थी. कुछ समय रुकने के बाद लड़की चली गई.

कमरे का दरवाजा खटखटाया तो…

लड़की के जाने के बाद होटल के कर्मचारी सफाई के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाने गए तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो युवक का शव पंखे से लटका मिला. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और सबूत इकट्ठा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भेज दिया.

ये भी पढ़ें- जंतर-मंतर से संसद तक… CJP समर्थन के बाद पीएम मोदी से शरद पवार-सुप्रिया सुले की मुलाकात

मृतक कलवंत सिंह के परिवार का कहना है कि उन्हें इसके पीछे बड़ी साजिश लग रही है. उनका मानना है कि उनके बेटे की हत्या हुई है ना कि उसने आत्महत्या की. पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर एक लड़की मनदीप कौर और उनके एक साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

43 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago