देश

G20 को लेकर कश्मीर में त्योहार जैसा माहौल, लोगों ने कहा- पूरी दुनिया देखेगी कि कश्मीर में हालात बदल चुके हैं

जम्मू-कश्मीर में 22 मई से G-20 की बैठक शुरू होने वाली है. श्रीनगर आने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए स्वागत की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह पहला मौका है कि वहां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कोई बड़ी बैठक हो रही है. जम्मू-कश्मीर में होने वाले इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. कश्मीर की बदली हुई तस्वीर इस समिट के जरिए पूरी दुनिया देखेगी. वहीं कश्मीर में जी-20 को त्यौहार के तौर पर लिया जा रहा है. आम जनता में इसे लेकर काफी खुशी का माहौल है.

पर्यटन के क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

आम जनता का इसे लेकर कहना है कि यह उनके लिए खुशकिस्मती की बात है, क्योंकि पूरे विश्व के गिने चुने देशों के प्रतिनिधि यहां आएंगे. जी-20 का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और दहशतगर्दी को खत्म करना है. वहां की आवाम का मानना है कि इससे पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा. पूरे विश्व से लोग यहां घूमने के लिए आएंगे. वहीं एक नागरिक का कहना था कि यहां आने वाले मेहमान वापस जाकर कश्मीर की खूबसूरती के बारे में दूसरों को बताएंगे जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. पर्यटकों का आगमन बढ़ जाएगा. जिससे बेरोजगारी में कमी आएगी. सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है. जो व्यापार खत्म हो गया है वह भी सही हो जाएगा.

श्रीनगर में हुआ तेजी से विकास 

कश्मीर की आवाम का कहना है कि जी-20 का प्रोग्राम बहुत ही अच्छा है. गांवो में तरक्की हो जाएगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलने के आसार हैं. कश्मीर में खुशहाली और अमन आएगा. रोजगार की सुविधा कश्मीर के नौजवानों को मिलेगी.

हालात ठीक हैं तभी जी-20

वहीं एक शख्स ने कश्मीर के हालात और जी-20 को लेकर कहा कि, “हालात ठीक हैं तभी जी 20 का आयोजन हो रहा है. इससे राज्य में टूरिस्ट बढ़ेगें. पूरे संसार को पता चलेगा की हालात ठीक हैं. श्रीनगर बदल चुका है. वहां काफी विकास हुआ है. हम इसका दिल की गहराईयों से स्वागत करते हैं.”

स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल

वहीं स्कूली बच्चों में भी इसे लेकर खुशी देखी जा रही है. बच्चों के मुताबिक इसका प्रभाव उनकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. वहीं एक दूसरे शख्स का कहना था कि हम पूरी दुनिया को पैगाम देना चाहते हैं कि कश्मीर अब तरक्की चाहता है. क्योंकि हम चाहते हैं कि पूरी दुनिया को यह संदेश जाए की कश्मीर में अमन है.

इसे भी पढ़ें: J-K: जैश के आतंकी को NIA ने किया गिरफ्तार, कश्मीर को दहलाने की थी साजिश, पाकिस्तानी आकाओं को देता था इनपुट

पीएम और LG का शुक्रिया

कश्मीर के एक युवा का कहना था कि जी-20 के बाद किए गए काम काफी महत्वपूर्ण रहेंगे. वहीं उसने यह भी कहा कि पिछले सत्तर सालों में जो नहीं हुआ वह पिछले तीन सालों में हुआ. कश्मीर को इस बैठक के लिए चुनने के लिए पीएम मोदी और कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा जी का आभार.

Rohit Rai

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

10 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

14 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

23 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

40 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

44 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

50 minutes ago