Fhogdi School Protest
Fhogdi School Protest: डीडवाना जिले के फोगड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल जय सिंह चाहर के तबादले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रिंसिपल के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल का बहिष्कार शुरू कर दिया है. पिछले दो दिनों से विद्यालय में एक भी छात्र कक्षा में नहीं पहुंचा, जबकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल परिसर में मौजूद रहे. छात्रों के नहीं आने से स्कूल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. शिक्षक खाली समय में विद्यालय परिसर की साफ-सफाई करते और मैदान की घास काटते दिखाई दिए. ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंसिपल जय सिंह चाहर का तबादला गलत तरीके से किया गया है और इसके पीछे राजनीतिक द्वेष की आशंका है.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल का तबादला विद्यालय और छात्रों के हित में नहीं है. उनका कहना है कि जय सिंह चाहर के कार्यकाल में स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनका तबादला तुरंत रद्द किया जाना चाहिए. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर आदेश वापस लेने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक तबादला निरस्त नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
इससे पहले 23 जुलाई को ग्रामीणों और छात्रों ने प्रिंसिपल के तबादले के विरोध में स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तबादला रद्द करने की मांग रखी थी. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन के सामने अपनी मांग रख दी है और अब उन्हें जल्द कार्रवाई की उम्मीद है. वहीं, स्कूल प्रशासन की ओर से शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय पहुंच रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
यह भी पढ़ें:CJP प्रोटेस्ट के बीच पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार से दबोचा गया आरोपी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रिंसिपल का तबादला रद्द नहीं किया गया तो वे गांव के सभी छात्रों की टीसी कटवाकर उन्हें दूसरे विद्यालयों में दाखिला दिलाने का फैसला ले सकते हैं. फिलहाल प्रिंसिपल के तबादले को लेकर फोगड़ी गांव में नाराजगी बनी हुई है. ग्रामीण, छात्र और अभिभावक प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…