देश

कनार्टक​: Rahul Gandhi के संबंध में किए गए पोस्ट को लेकर भाजपा नेता CT Ravi के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के खिलाफ कथित तौर पर धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

चिक्कमगलूर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनके खिलाफ चिक्कमगलूर टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत केस दर्ज कराया है.

सीटी रवि ने क्या पोस्ट किया था

सीटी रवि ने बुधवार (20 मार्च) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘प्रिय हिंदुओं, कांग्रेस के सह-मालिक राहुल गांधी ने हम हिंदुओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है. अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर उन लोगों से विरोध करें और सनातन धर्म की रक्षा करें जो इसे नष्ट करना चाहते हैं.’

चुनाव आयोग ने कहा कि इस बयान का संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रवि के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है.

केस दर्ज होने पर भी रवि ने टिप्पणी की

अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, ‘प्रिय चुनाव आयोग, मुझे कांग्रेस द्वारा मेरे खिलाफ दायर एफआईआर कराने की जानकारी मिली. एक सनातनी के रूप में मैंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा की गई गैरजिम्मेदार और असंवेदनशील टिप्पणियों का जवाब दिया. मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप राहुल गांधी के खिलाफ सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाओं को आहत करने वाले बयानों के लिए दर्ज की गई एफआईआर का ब्योरा साझा कर सकें.’

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

41 seconds ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

5 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

34 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago