Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कनार्टक​: Rahul Gandhi के संबंध में किए गए पोस्ट को लेकर भाजपा नेता CT Ravi के खिलाफ केस दर्ज

कर्नाटक में चिक्कमगलूर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा नेता सीटी रवि के खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत केस दर्ज कराया है.

भाजपा नेता सीटी रवि.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर किए गए एक आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के खिलाफ कथित तौर पर धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है.

चिक्कमगलूर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनके खिलाफ चिक्कमगलूर टाउन पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिकूल कार्य करना) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 के तहत केस दर्ज कराया है.

सीटी रवि ने क्या पोस्ट किया था

सीटी रवि ने बुधवार (20 मार्च) को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘प्रिय हिंदुओं, कांग्रेस के सह-मालिक राहुल गांधी ने हम हिंदुओं के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है. अब समय आ गया है कि हम एकजुट होकर उन लोगों से विरोध करें और सनातन धर्म की रक्षा करें जो इसे नष्ट करना चाहते हैं.’

चुनाव आयोग ने कहा कि इस बयान का संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता के निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार रवि के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है.

केस दर्ज होने पर भी रवि ने टिप्पणी की

अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा, ‘प्रिय चुनाव आयोग, मुझे कांग्रेस द्वारा मेरे खिलाफ दायर एफआईआर कराने की जानकारी मिली. एक सनातनी के रूप में मैंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा की गई गैरजिम्मेदार और असंवेदनशील टिप्पणियों का जवाब दिया. मुझे बहुत खुशी होगी अगर आप राहुल गांधी के खिलाफ सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाओं को आहत करने वाले बयानों के लिए दर्ज की गई एफआईआर का ब्योरा साझा कर सकें.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital