महुआ मोइत्रा पर FIR
FIR On Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर एक ऐसी टिप्पणी की है, जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. घुसपैठ के मुद्दे पर पत्रकारों से बात करते हुए मोइत्रा ने एक बेहद आपत्तिजनक बयान दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है.
महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया था. घुसपैठ को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में मोइत्रा ने केंद्र सरकार पर सीमा सुरक्षा के मामले में अपनी जिम्मेदारियों से भागने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि अगर शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको उनका सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए.
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक स्थानीय निवासी गोपाल सामंतो की शिकायत के आधार पर बीते शनिवार को माना पुलिस स्टेशन में टीएमसी सांसद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि मोइत्रा का बयान आपत्तिजनक और असंवैधानिक है और इससे रायपुर के माना कैंप इलाके में बसे बांग्लादेशी शरणार्थियों के बीच भय का माहौल बन रहा है और अन्य समुदायों में गुस्सा भड़क सकता है.
ये भी पढ़ें: चीन में PM मोदी, इधर TikTok ने निकाला ‘ट्रंप कार्ड’; भारत में अचानक निकली वैकेंसी
महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया है. विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने मोइत्रा के बयान की निंदा की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है और मोइत्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर क्या कार्रवाई की जाती है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह के बयान से समुदायों के बीच डर और गुस्सा पैदा हो सकता है.
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…