देश

कॉमेडी शो में अश्लील सवाल पूछने वाले रणवीर इलाहाबादिया समेत 5 के खिलाफ असम में FIR दर्ज, यूट्यूबर ने मांगी माफी

अश्लीलता को मजाक का हिस्सा समझने वाले यूट्यूबर और बिजनेसमैन रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढती नजर आ रही हैं. रणवीर ने इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना के साथ मिलकर एक कंटेस्टेंट से अभद्र सवाल किया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी खूब ट्रोलिंग की गई. इस मामले पर बवाल बढ़ने के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी, लेकिन अब यह मामला शांत होता नजर नहीं आ रही है.

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज सोमवार (10 फरवरी) की सुबह रणवीर इलाहाबादिया समेत शो में नजर आने वाले अन्य यूट्यूबर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाई गई. इस पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होने कहां कि रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है.

यूट्यूबर ने मांगी माफी

मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, ‘वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं.’ यूट्यूबर ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘मेरा कमेंट अनुचित था. फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है. मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं. कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता. जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा. मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. जजमेंट में मुझसे गलती हुई. जो मैंने बोला वो कूल नहीं था. मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं. मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा.’

क्या है मामला?

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ काफी चर्चा में रहता है. और यहां पर , कई बार यहां लोगों से विवादित सवाल भी पूछ लिए जाते हैं. और इस शो में भी कुछ ऐसा ही हुआ. जहां पर रणवीर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे. शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर कुछ ऐसी सवाल कर दिया कि उनकी खूब आलोचना होने लगी. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. जिसके बाद उनके खिलाफ अब शिकायत भी दर्ज हो चुकी है.

सोशल मीडिया पर ये क्लिप इस कदर वायरल हो गया कि लोग यूट्यूबर का भद्दा सवाल सुनकर उस पर फूट पड़े, और अब लोग शो को बायकॉट करने की मांग करने लगे है. रणवीर के फैंस उनसे निराश हो गये. उनकी जैसी पर्सनैलिटी इस तरह के भद्दे जोक्स करना फैंस को हजम नहीं हुआ. रणवीर फेमस पॉडकास्टर हैं. फिल्म, राजनीति, धर्म, बिजनेस जगत के नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं.


ये भी पढ़ें: किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से ममता कुलकर्णी का इस्तीफा, विवादों के बाद लिया फैसला


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

25 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

41 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

3 hours ago