देश

भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ पर आज आयोजित होगा मेगा कॉन्क्लेव ‘नए भारत की बात, दिल्ली के साथ’, शामिल होंगी दिग्गज हस्तियां

Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Saat: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क अपनी लॉन्चिंग की दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के मार्गदर्शन में चैनल नित नई बुलंदियों को छू रहा है. इसी कड़ी में आज 11 फरवरी (मंगलवार) को दिल्ली में ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है. कॉन्क्लेव की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसमें राजनीति जगत से लेकर अन्य क्षेत्रों से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी.

दिग्गज हस्तियों का होगा जमावड़ा

भारत एक्सप्रेस के इस मेगा कॉन्क्लेव के मंच पर राजनेता, नीति निर्माताओं के साथ ही सांस्कृतिक हस्तियां और आध्यात्मिक गुरुओं का जमावड़ा होगा. ये हस्तियां सामाजिक और आर्थिक विकास से लेकर राष्ट्र की प्रगति पर आधारित सत्रों में विचार-विमर्श करेंगी.

संभावित मेहमानों की लिस्ट

कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले मेहमानों में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल, संसद सदस्य और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के अलावा कई प्रशासनिक अफसरों के नाम शामिल हैं.

सीएमडी उपेन्द्र राय ने क्या कहा?

वहीं चैनल की इस उपलब्धि पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा, “आज भारत में ऐसी वृद्धि हो रही है जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले बेमिसाल है. अपनी शुरुआत के बाद से ही भारत एक्सप्रेस उन मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाता रहा है जो हमारे राष्ट्र के विकास और इसकी वैश्विक छवि को बढ़ाने के लिए ज़रूरी हैं. मुझे अपनी टीम की कड़ी मेहनत पर गर्व है, जो लगातार ऐसी खबरें लाती है जो हमारे समाज के सरोकार से जुड़ी होती हैं और विश्वसनीयता के पैमाने पर 100 फीसदी खरी होती हैं, साथ ही मैं अपने दर्शकों के अटूट समर्थन के लिए बेहद आभारी हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago