दुर्घटनाग्रस्त बस
Firozabad: बुधवार सुबह लुधियाना से सवारी लेकर उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले को जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. लुधियाना से निकली इस प्राइवेट स्लीपर बस की उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डीसीएम गाड़ी से जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.
मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. वहीं 21 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं. घायलों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया. इनमें 9 लोगों को शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया तो बाकी को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. यह दुर्घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यूपी में शिकोहाबाद के नगला खंगार इलाके के 61 माइल स्टोल के पास हुई है.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लुधियाना से रायबरेली जा रही निजी स्लीपर बस में 45-50 सवारियां थीं. लुधियाना से निकलने के बाद शिकोहाबाद के इस इलाके में बस चालक को गाड़ी चलाते समय अचानक से नींद आ गई, इस वजह से बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही आगे चल रही डीसीएम गाड़ी को तेजी से टक्कर मार दी. जिससे यह हादसा हो गया.
इस जोरदार टक्कर के बाद बस सड़क से नीचे गिर गई. टक्कर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. वहां मौजूद लोगों ने इस हादसे के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जबकि दुर्घटना में मरने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में बाइक सवार लड़के ने स्कूली छात्रा पर फेंका तेजाब, CCTV फुटेज आया सामने
पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि हादसा यह सुबह तकरीबन 4:30 बजे हुआ है. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा जारी है. घटना के संबंध में पुलिस द्वारा घायलों से भी बातचीत की जा रही है. दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से हटवा दिया गया है. स घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है.
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…
गोरखपुर में विजयादशमी की पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही मुख्यमंत्री योगी…