देश

UP VidhanSabha में अनुपूरक बजट पारित, CM योगी बोले- पहले दंगे होते थे, यूपी दंगा मुक्त हो सकता है, यूपी ने करके दिखाया

UP VidhanSabha: यूपी विधानसभा में योगी सरकार 2.0 का पहला अनुपूरक बजट पारित किया गया. सीएम योगी की मौजूदगी में 33 हजार 700 करोड़ रुपए का बजट ध्वनिमत से पारित हुआ. इस दौरान सभी दलों के नेताओं ने बोला उसके बाद सीएम योगी ने जवाब दिया. इस दौरान सीएम ने कहा कि यूपी सरकार ने जो कहा वो कर के दिखाया और जितना किया उतना ही जनता के सामने बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा (UP VidhanSabha) में कहा कि यूपी जैसे राज्य में पहले दंगे होते थे. लोगों के मन में उत्तर प्रदेश का नाम सुन कर डर पैदा होता था. यूपी दंगामुक्त हो सकता है, यूपी ने करके दिखाया. आज हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमने बेहतर कानून व्यवस्था के स्थिति के माध्यम से प्रदेश के कानून व्यवस्था का मॉडल देश को देकर उसे देश के सामने उदाहरण बनाया कि उत्तर प्रदेश राज्य दंगा मुक्त हो सकता है और प्रदेश ने यह साबित किया.

पहले जो स्थिति थी वो विकास में बाधक थी- सीएम योगी

इस दौरान सीएम ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य की जो स्थिति पहले थी वो विकास में बाधक थी. लेकिन 5 वर्ष के दौरान यूपी के बारे में पर्सेप्शन बदला है. नए विश्वास के साथ यूपी का हर व्यक्ति जाति और क्षेत्र से ऊपर उठ कर सरकार के विजन से खुद को जोड़ कर अपना सर्वश्रेष्ठ देने लिए तत्पर दिखाई देता है.

यूपी ने मनवाया लोहा- सीएम योगी

सीएम योगी ने विधानसभा (UP VidhanSabha) में कहा कि उत्तर प्रदेश ने अपने वित्तीय प्रबंधन का लोहा मनवाया है. न सिर्फ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बल्कि लोक कल्याण के कार्यों में भी काम किया है. उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना सकें, इसके लिए प्रयासरत हैं. इसके लिए ये अनुपूरक बजट है.

ये भी पढ़ें : UP By-election 2022: सपा गुंडों की पार्टी है, पश्चिमी यूपी में खूब होती थी गुंडई, वोट तक नहीं डालने दिया जाता था- अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर

यूपी के विधानसभा सत्र के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2018 में हमने प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना लागू की. हर व्यक्ति को उसके अनुरूप कार्य देने में हमें सफलता प्राप्त हुई. प्रदेश ने कोविड प्रबंधन का एक मॉडल दुनिया के सामने प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त की.

ये भी पढ़ें : UP Assembly Winter Session: योगी सरकार ने पेश किया 33 हजार 769 करोड़ का अनुपूरक बजट, नई योजनाओं पर खर्च होंगे 14000 करोड़

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर चर्चा में भाग लेने वाले विपक्ष के विधायकों को भी धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया उनका धन्यवाद.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

32 seconds ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

13 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

26 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

32 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

45 minutes ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

52 minutes ago