अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू से बुधवार सुबह अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हो गया. भगवती नगर बेस कैंप से जब श्रद्धालुओं की टोलियां निकलीं, तो माहौल ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारों से गूंज उठा. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने खुद यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा की शुरुआत करवाई.
हालांकि यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 3 जुलाई से मानी जा रही है, लेकिन पहले जत्थे की रवानगी 2 जुलाई को ही हो गई. इस बार अमरनाथ यात्रा कुल 38 दिन चलेगी और श्रद्धालु दो अलग-अलग रूट्स पहलगाम और बालटाल के जरिए पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे. यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा.
गौरतलब है कि पिछले साल ये यात्रा 52 दिनों तक चली थी और करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे. इस बार भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.
अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं. जम्मू शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए कई पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं, जिनमें सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा प्रमुख हैं. ये सेंटर हर दिन करीब दो हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं.
अमरनाथ यात्रा CRPF द्वारा तैयार की गई सुरक्षा काफिले के साथ रवाना होगी. यात्रा सुरक्षित रहे, इसके लिए जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर जम्मू और फिर जम्मू से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल बेस कैंप तक CCTV कैमरों की निगरानी में यात्रा चलेगी.
ये भी पढ़ें- RSS राष्ट्र की रगों में है, उसे मिटाना भारत को मिटाना है: डॉ. राजेश्वर सिंह की चेतावनी
CRPF के स्पेशल K9 डॉग स्क्वाड भी तैनात किए गए हैं. वहीं CRPF, BSF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की QAT और ROP टीमों को यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है.
किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरे मार्ग में SDRF और NDRF की टीमों की तैनाती की गई है.
– भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…