देश

Kolkata Gangrape Case: 10 सालों से कॉलेज में दशहत का दूसरा नाम था मनोजीत, सिर पर नेता जी का हाथ होने से नहीं होती थी कोई कार्रवाई

Kolkata Gangrape Case: कोलकाता के एक नामी लॉ कॉलेज में गैंगरेप की वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 25 जून को कॉलेज कैंपस में एक छात्रा के साथ दरिंदगी की गई, और अब जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले के ऐसे-ऐसे पहलू सामने आ रहे हैं जो हैरान कर देने वाले हैं.

मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा का नाम कॉलेज की हर लड़की जानती थी. वह कॉलेज में डर और खौफ का दूसरा नाम था. पुलिस सूत्रों की मानें तो पिछले एक दशक से वो कॉलेज में आतंक का दूसरा नाम बन चुका था. छात्राएं उसे देखकर रास्ता बदल लिया करती थीं. उसके खिलाफ राज्य के अलग-अलग थानों में पहले से ही कई केस दर्ज हैं. कुछ छात्राओं ने तो यह तक कहा है कि कम से कम 15 लड़कियां उसके हाथों शोषण का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते कोई खुलकर बोल नहीं पा रहा था.

मेडिकल रिपोर्ट में साबित हुआ जबरन संबंध

गैंगरेप के इस केस में मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें साफ तौर पर पीड़िता के साथ जबरन यौन संबंध की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में आरोपी के शरीर पर ताजे खरोंच और काटने के निशान मिले हैं. पुलिस अफसरों का कहना है कि ये निशान पीड़िता ने विरोध करते समय दिए. इससे यह भी साफ होता है कि छात्रा ने पूरी ताकत से मुकाबला किया.

एक और आरोपी गिरफ्तार

मनोजीत के साथ गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को कोर्ट ने 8 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है. वहीं, चौथे आरोपी पिनाकी बनर्जी, जो कि कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड था, उसे भी पकड़ा गया है. उसकी हिरासत 4 जुलाई तक बढ़ा दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े कई और तार अब भी जोड़ने बाकी हैं.

ये भी पढ़ें- 2020 दिल्ली दंगे: शरजील इमाम की जमानत याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

CCTV फुटेज से मिला बड़ा सुराग

इस केस में एक मेडिकल स्टोर की CCTV फुटेज ने जांच को और मजबूत कर दिया है. फुटेज में जैब अहमद इनहेलर खरीदता नजर आ रहा है. ये वही इनहेलर है जिसका जिक्र पीड़िता ने अपनी शिकायत में किया था. उसने बताया कि गैंगरेप के दौरान जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तब उसे इनहेलर की ज़रूरत पड़ी. जिसके बाद वो इनहेलर जैब लेकर आया था. मगर इसके बाद भी उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं.

पुरानी छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप

मनोजीत मिश्रा को लेकर उसी कॉलेज की एक लड़की ने सनसनीखेज दावा किया है. लड़की ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि दो साल पहले कॉलेज ट्रिप के दौरान मनोजीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. विरोध करने पर न केवल उसे धमकाया गया, बल्कि उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी गई. उसने कहा कि कॉलेज के ट्रिप पर शुरू में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे मनोजीत गंदी हरकतें करने लगा. मनोजीत ना सिर्फ उन्हें घूर रहा था, बल्कि हाथ लगाने की भी कोशिश की थी.”

कॉलेज प्रशासन पर भी उठे सवाल

पीड़िता ने बताया कि उसने कॉलेज प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन हर बार उसे ही चुप करा दिया गया. उसे कहा गया कि मनोजीत किसी ताकतवर नेता का करीबी है और वो कॉलेज की गवर्निंग बॉडी में भी है. छात्रा ने बताया कि जब भी कोई लड़की शिकायत करती, तो उसे ही बदनाम करने की कोशिश की जाती थी. कुछ शिकायतें लिखित में दी गईं, लेकिन कभी कोई एक्शन नहीं हुआ.

कोर्ट में जमकर हुआ हंगामा

जब मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई, तो वहां भी हंगामे के हालात बन गए. सैकड़ों वकील बिना अनुमति कोर्ट में घुस आए. एक तरफ के वकील आरोपियों के समर्थन में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे, तो दूसरी तरफ के वकील कड़ी सजा की मांग कर रहे थे. इस दौरान कोर्ट में जमकर बहस हुई.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago