QUAD Meeting 2025: वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और जापानी विदेश मंत्री इवाया ताकेशी की मेज़बानी की.
बैठक में चारों देशों ने स्वतंत्र, मुक्त और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने के संकल्प को दोहराया.
बैठक में ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की भी घोषणा की गई, जो आर्थिक सुरक्षा और सामूहिक लचीलापन को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविध बनाना है. यह साझेदारी रणनीतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर वैश्विक चुनौतियों का मिलकर समाधान करेगी.
अमेरिकी विदेश सचिव ने क्वाड बैठक के इतर तीनों देशों के विदेश मंत्रियों से द्विपक्षीय संबंधों को लेकर भी अलग-अलग बैठकें कीं.
ये भी पढ़ें- Donald Trump ने Elon Musk को दी धमकी, बोले ‘सब्सिडी कटौती की तो लौटना पड़ेगा दक्षिण अफ्रीका’
-भारत एक्सप्रेस
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…