देश

Vande Bharat Train: 11 दिसंबर से पटरी पर दौडे़गी छत्तीसगढ़ की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जानें क्या होगा रूट

Vande Bharat Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के रूट पर अब एक और वन्दे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. बिलासपुर से नागपुर तक चलने वाली वन्दे भारत ट्रेन देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. भारतीय रेलवे के बिलासपुर जोन ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजकर बिलासपुर से नागपुर के बीच फास्ट ट्रेन सेवा की मांग की थी. रेलवे बोर्ड ने इसकी स्वीकृति दे दी हैं. स्वीकृति मिलने के बाद रेलवे के अफसरों का निरीक्षण शुरू हो गया. अब इसके कोचिंग डिपो की मरम्मत शुरू होगी फिर इसके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी. ट्रेन शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी.

यह बिलासपुर से सुबह 6:45 बजे चलकर दोपहर 12:15 बजे नागपुर पहुंचेगी. नागपुर से दोपहर 2:05 बजे चलकर शाम 7:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. वंदे भारत ट्रेन का सिर्फ रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव होगा.यह ट्रेन महज साढ़े पांच घंटे में 412 किमी की दूरी तय करेगी. इससे पहले जितनी भी सुपरफास्ट ट्रेनें थी वो इस दूरी को तय करने के लिए 6 से 7 घंटो का समय लेती थीं. इस ट्रेन के चलने से पहले एसईसीआर नागपुर डिवीजन ने नागपुर और दुर्ग के बीच ट्रैक को अपग्रेड कर दिया है. अन्य पांच वंदे भारत ट्रेनें दिल्ली वाराणसी, दिल्ली-कटरा, मुंबई-अहमदाबाद, दिल्ली-चंडीगढ़ और चेन्नई-मैसूर हैं.

कहाँ होगा मरम्मत कार्य  

इस ट्रेन के चलने से पहले कोचिंग डिपो की मरम्मत के लिए व्यवस्था की जाएगी. कुछ दिनों पहले अधिकारियों की एक टीम ने कोचिंग डिपो के सामने और पीछे वाले हिस्से का जायजा लिया था .ऐसा लग रहा है की नया डिपो यहीं बनेगा. ऐसा माना जा रहा है की इस ट्रेन के चलने से रेलवे परिचालन की व्यवस्था भी सुधरेगी.

यह भी पढ़ें– Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर का मजा होगा दोगुना, बैठने के साथ मिलेगी सोने की भी सुविधा

क्या प्रधानमंत्री दिखायंगे हरी झंडी

केंद्रीय बजट के अनुसार अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. इस जोन के लिए आधुनिक सुविधाओं वाली इस ट्रेन की केवल बात चल रही थी . जानकारी के मुताबिक, 11 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री नागपुर-शिरडी और महा-मेट्रो दो खंडों के बीच समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन करने के लिए यहां आएंगे तो अपने हाथों से इसे हरी झंडी दिखायंगे.

–भारत एक्सप्रेस

 

Yagyavalkaya Mishra

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK में भारत, शहबाज शरीफ भेजेंगे न्योता; क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी?

India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…

6 minutes ago

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

23 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

32 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

32 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

1 hour ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago