देश

Gujarat Elections: कांग्रेस ने दे दी 100 गालियां, अब कृष्ण बनकर जनता देगी जवाब- संबित पात्रा का बड़ा हमला

BJP Press Conference: कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘रावण’ बताया था. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 3 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग करना कांग्रेस का अब धीरे-धीरे चलन बनता जा रहा है और साथ ही कहा पीएम मोदी को विपक्षी दलों के नेता के द्वारा गलत भाषा का उपयोग करके कोसा जा रहा है. उन्होंने कहा कि  कांग्रेसियों और विपक्षी दलों द्वारा अपशब्दों का उपयोग करना उनकी सोच को बताता है.

BJP प्रवक्ता का कांग्रेस पर हमला

संबित पात्रा ने पीएम मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा, ‘पीएम मोदी जो कि प्रधानमंत्री जैसे अहम और बड़े पद पर हैं, उनको भस्मासुर, नीच और न जाने क्या क्या कहा जाता है, इससे कांग्रेसियों की सोच का भी पता चलता है. कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीएम को रावण कहा था.”

यह भी पढ़ें- Gujarat Elections: गुजरात में थमा प्रचार का शोर, आखिरी दिन दिग्गजों ने भरी हुंकार, दूसरे चरण में 93 सीटों पर घमासान

पीएम मोदी को कांग्रेसियों ने दीं 100 गालियां

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने महाभारत का जिक्र किया और साथ ही शिशुपाल वध की घटना को याद किया. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने 100 गालियां दे दी हैं. अब कृष्ण रूपी जनता इसपर लोकतांत्रिक तरीके से फैसला देगी. संबित पात्रा ने कहा, ‘जिसने सौराष्ट्र में मां नर्मदा का जल पहुंचाया, वो व्यक्ति कभी भस्मासुर नहीं हो सकता है’. पात्रा ने आगे कहा, ‘जो व्यक्ति सौराष्ट्र में नर्मदा का जल पहुंचा दे वो कभी भस्मासुर नहीं हो सकता है।’ पात्रा ने आगे कहा कि कोविड काल में देश की जनता को मुफ्त में वैक्सीन देने वाला बड़ा है न कि रावण जेसे अपशब्द उपयोग करने वाला है.

शराब नीति घोटाले पर भी बोले संबित पात्रा

संबित पात्रा ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा, “सिसोदिया ने अपने खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई के बाद एक दिन में चार मोबाइल बदले और दो-तीन महीनों में 14 हैंडसेट बदले. उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद) केजरीवाल, आप नेता विजय नायर, शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा से सलाह ली हो सकती है.”

Satwik Sharma

Recent Posts

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

32 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

34 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

57 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

57 minutes ago