यूपी में सस्ती होगी हवाई यात्राएं
नए साल मे (regional connectivity scheme) के तहत यात्रियों को सस्ती उड़ान की सौगात फिर से सौगात मिलेगी. लखनऊ से मुरादाबाद, चित्रकूट और आजमगढ़ के लिए हवाई सेवाएं देने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. 72 सीटर एटीआर विमानों की जगह 19 सीटर विमान उड़ान भरेंगे.
PM नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इसका मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को हवाई जहाज से सफर करवाने का लक्ष्य रहा है. इसके तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की ओर से उड़ान 1, उड़ान 2, उड़ान 3 सहित कई चरणों में सेवाओं की शुरुआत की गई. मगर कोविड और अन्य कारणों से इन सस्ती उड़ानों को जारी नहीं रखा जा सका. सस्ती उड़ानों की दर ढाई हजार रुपये तक थी. इसी क्रम में एक बार फिर केंद्र सरकार ने उड़ान के तहत यूपी के आठ जिलों के लिए हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी की है. गुरुग्राम की कंपनी को लाइसेंस दिया है. की लखनऊ, प्रयागराज, श्रावस्ती, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, वाराणसी, म्यूरपुर कोरबा और मुरादाबाद के बीच उड़ानें शुरू करेगी. जल्द से जल्द उड़ानों का शेड्यूल जारी किया जाएगा.
रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (regional connectivity scheme) के तहत पहले 72 सीटर एटीआर विमानों को संचालित किया जा रहा था. लेकिन यात्री नहीं मिलने की वजह से एयरलाइनों को नुकसान हो रहा था. अब 19 सीटर सेवाएं शुरू करने की तैयारी की गई है.
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…