देश

विदेश मंत्री जयशंकर 19-21 अगस्त को रूस दौरे पर, भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Jaishankar) मंगलवार को रूस रवाना होंगे. रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर एस. जयशंकर 19 से 21 अगस्त, 2025 तक आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

Jaishankar बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, एस. जयशंकर अपनी रूस यात्रा के दौरान 20 अगस्त को होने वाली भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 26वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे, जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित होगी. अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री मॉस्को में आयोजित भारत-रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे.

सर्गेई लावरोव से मिलेंगे Jaishankar

इस यात्रा के दौरान एस. जयशंकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात में दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह यात्रा भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही विशेष व विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इससे पहले, रूसी विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा की पुष्टि की थी. 13 अगस्त को रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतर्राष्ट्रीय ढांचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें- एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 20 अगस्त को करेंगे नामांकन, पीएम मोदी होंगे शामिल

सर्गेई लावरोव का शेड्यूल साझा करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “21 अगस्त को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मास्को में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे. दोनों मंत्री हमारे द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय ढाँचे के भीतर सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा करेंगे.”

एनएसए ने किया था रूस का दौरा

यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की हालिया मॉस्को यात्रा के बाद हो रही है, जहां उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात की थी. इसके अलावा, विदेश मंत्री जयशंकर और लावरोव के बीच आगामी बैठक 15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई बातचीत के बाद हो रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

38 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago