देश

अमेरिका यात्रा पर आज रवाना होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, क्वाड मीटिंग में लेंगे हिस्सा

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (Jaishankar) 30 जून से 2 जुलाई 2025 तक अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. यह दौरा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के निमंत्रण पर किया जा रहा है. इस दौरान डॉ. जयशंकर 1 जुलाई को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (Quad Foreign Ministers’ Meeting – QFMM) में भाग लेंगे.

यह बैठक जनवरी 2025 में वॉशिंगटन डीसी में हुई पिछली QFMM बैठक की चर्चाओं को आगे बढ़ाएगी. क्वाड देशों के विदेश मंत्री क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों, खासकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करेंगे. साथ ही, वे क्वाड की विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जो कि भारत में होने वाले आगामी क्वाड लीडर्स समिट से पहले की तैयारी का हिस्सा है. मंत्रियों द्वारा इंडो-पैसिफिक को स्वतंत्र और मुक्त बनाए रखने के लिए नई रणनीतियों पर भी विचार किए जाने की संभावना है.

Jaishankar करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

अपने दौरे के दौरान डॉ. जयशंकर 30 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी “The Human Cost of Terrorism” का उद्घाटन भी करेंगे. यह प्रदर्शनी दुनिया भर में आतंकवादी हमलों की विनाशकारी कीमत और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उठाए गए कदमों को उजागर करेगी. यह दौरा भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय साझेदारी को मजबूती देने की दिशा में एक अहम क़दम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- भारतीय नागरिकों के लिए UAE का वीज़ा ऑन अराइवल नियम हुआ और व्यापक, नई दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा कदम

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

43 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

49 minutes ago