देश

भारत-पाकिस्तान के बीच सभी मोर्चों पर गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति, 12 मई को फिर होगी बातचीत: विदेश सचिव विक्रम मिस्री

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) के बीच आज महत्वपूर्ण बातचीत हुई. इस बातचीत की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को कॉल किया. बातचीत के दौरान सहमति बनी कि दोनों देश भूमि, वायु और समुद्र — सभी मोर्चों पर — सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोकेंगे. यह निर्णय भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से लागू हो गया है.”

विदेश सचिव ने आगे बताया कि दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के लिए अपने-अपने बलों को निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही यह भी तय किया गया है कि दोनों देशों के डीजीएमओ आगामी 12 मई को दोपहर 12:00 बजे एक बार फिर बातचीत करेंगे ताकि आगे के कदमों पर चर्चा हो सके.

यह निर्णय ऐसे समय आया है जब हाल के दिनों में सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का माहौल बन गया था. अब इस समझौते से उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच शांति कायम करने की दिशा में यह एक सकारात्मक और स्थायी पहल साबित होगी.

यह भी पढ़िए: India Pakistan Ceasefire: भारत के एक्शन से घुटनों पर पाकिस्तान, अमेरिका से गुहार लगाकर युद्धविराम कराया; पढ़िए राजनेताओं और उच्चाधिकारियों के बयान

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago