भारत ने पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए. पाक ने हमले किए तो भारत ने भारी नुकसान पहुंचाया. घबराया पाक अब गोलीबारी रोकने पर सहमत.
भारत एक्सप्रेस ब्यूरो/इंटरनेट रिसर्च.
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद से चल रही भारतीय सैन्य कार्रवाई अब वहां के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ के हाथ जोड़ देने के कारण थम जाएगी. दरअसल, पाकिस्तानी सेना और सरकार ने अमेरिकी मध्यस्थता में भारत से सैन्य कार्रवाई को रोकने का अनुरोध किया, जिसके बाद अब भारत-पाकिस्तान तत्काल युद्धविराम पर सहमत हुए हैं.
युद्धविराम के फैसले पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के नेताओं और उच्चाधिकारियों के बयान सामने आए हैं. पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट कर कहा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.”
युद्धविराम के बारे में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, “भारत और पाकिस्तान ने आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर समझौता किया है. भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी कठोर और अटल नीति पर कायम है और इसे जारी रखेगा.” जयशंकर के इस बयान से साफ है कि भारत शांति के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखेगा.
भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा, “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ से आज दोपहर 3:35 बजे संपर्क किया. जिसमें दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई शाम 5 बजे से बंद होगी. दोनों पक्षों को इस समझौते को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं. अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12 बजे होगी.”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई 2025 की शाम को एक बड़ा ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से पूर्ण युद्धविराम पर सहमति जता ली है. ट्रंप ने अपने ट्विटर हैंडल @realDonaldTrump पर ट्वीट किया, “अमेरिका की मध्यस्थता में हुई लंबी बातचीत के बाद, मुझे खुशी है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति बनाई है.” इस घोषणा ने दक्षिण एशिया में शांति की नई उम्मीद जगाई है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि पिछले 48 घंटों में उन्होंने और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से बातचीत की. रुबियो ने कहा, “हमने पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज़ शरीफ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर, और एनएसए अजित डोभाल व असीम मलिक से संपर्क किया. दोनों देशों ने तत्काल युद्धविराम और न्यूट्रल लोकेशन पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है.” रुबियो का यह बयान इस समझौते में अमेरिका की अहम भूमिका को दर्शाता है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने इस समझौते को सकारात्मक बताते हुए कहा, “यह एक अच्छा कदम है. मुझे लगता है कि भारत ने शर्त रखी होगी कि पाकिस्तान को आतंकवादी गतिविधियां रोकनी होंगी. अमेरिका की मध्यस्थता के चलते यह समझौता संभव हुआ. युद्धविराम का स्वागत है.” यह टिप्पणी इस समझौते की सफलता में भारत की मजबूत स्थिति को रेखांकित करती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्धविराम आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है. भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) ने इस समझौते को अंतिम रूप दिया. यह कदम दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़िए: ‘भारत और पाकिस्तान में तत्काल युद्धविराम होगा’, Donald Trump का बड़ा दावा; अमेरिकी मध्यस्थता में हुई बातचीत
Aaj Ka Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण चतुर्दशी, मासिक शिवरात्रि और चतुर्दशी…
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…