देश

Andhra Pradesh के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट, बेटे Nara lokesh को  CID ने हिरासत में लिया, करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगा है आरोप

N Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उनके बेटे नारा लोकेश को सीआईडी (CID) की टीम ने हिरासत में लिया है. इससे पहले आपराधिक जांच विभाग (CID) ने उनके गैर-जमानती वारंट जारी किया और इसके कुछ ही देर बाद उन्हें हिरासत में ले लिया. उनको पूर्वी गोदावरी जिले में हिरासत में लिया है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ 2021 में भ्रष्टचार का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से ही उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच चल रही थी. इसी बीच आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी तब हई, जब वह वैनिटी वैन में आराम कर रहे थे. उन 250 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल के लिए नंदयाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें- भारत पहुंचते ही ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने खालिस्तानियों को दी चेतावनी, बोले-किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दास्त नहीं करेगा यूके

जमानत के लिए जाएंगे हाई कोर्ट

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद उनके वकील ने कहा कि, “हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का पता चलने के बाद सीआईडी ​​चंद्रबाबू को मेडिकल जांच के लिए ले गई है. हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं.”

पूर्व सीएम और उनके गिरफ्तारी के बाद क्या बोले पार्ट के नेता

पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के बाद के बाद पार्टी के नेताओं ने दावा किया है कि उनकी गरिफ्तारी बिना सबूत के की गई है. उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक कोई सबूत नहीं दिखाए हैं. इसके अलावा पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी. वहीं पूर्व सीएम ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा है कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. सीआईडी ने बिना किसी उचित जानकारी के मुझे गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

7 hours ago