देश

पूर्व बीजेपी MLA संगीत सोम ने फिर दिया भड़काऊ बयान,कहा-हथियार उठाने को तैयार रहें

बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है.दो दिन पहले देवी जागरण में गाने वाले गायक धर्मेंद्र पांडे ने हिंदुओं से हथियार उठाने की तैयारी करने का आह्वान किया था.लेकिन अब बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भी ऐसा ही बात कह डाली. सोम ने ‘राजपूत उत्थान सभा’ द्वारा आयोजित एक दशहरा समारोह में कहा कि, “केवल एक विशेष समुदाय की आबादी बढ़ रही है और राजपूत समुदाय को इसे रोकने के लिए भविष्य में हथियार उठाने की आवश्यकता होगी. हमें इस बात की चिंता करनी होगी कि किसकी आबादी बढ़ रही है. हमारी आबादी घट रही है, लेकिन एक समुदाय की आबादी बढ़ रही है.”

संगीत सोम ने उकसाया

“सोम ने यहां तक कहा कि जब चारों ओर आतंक का आलम होगा तब तो हथियार उठाने ही पड़ेंगे, जब चारों ओर आतंकवाद हो हमें ‘सर तन से जुदा’ (सिर काटने) और आतंकवाद की धमकियों को रोकने के लिए हथियार उठाने होंगे.”पूर्व विधायक ने आगे कहा कि, “जब राजपूत समुदाय हथियार उठाएगा तो कोई भी ‘सर तन से जुदा’ की धमकी देने और आतंकवाद पैदा करने की हिम्मत नहीं करेगा.”

भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि, “रैली में केवल हरे झंडे फहराए गए और शायद ही राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल किया गया.” मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र से दो बार के पूर्व विधायक सोम को हिंदू कट्टरपंथी माना जाता है और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित कई मामलों में उनका नाम लिया गया है. दंगों के बाद गठित जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने उन्हें भड़काने वालों की सूची में शामिल किया. उन्होंने 2015 में उस समय एक विवाद को जन्म दिया जब उन्होंने दादरी लिंचिंग की घटना में मारे गए मोहम्मद अखलाक के परिवार की गिरफ्तारी का आह्वान किया और मामले में आरोपी को जमानत देने का वादा किया.वह 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अतुल प्रधान से 18,000 से अधिक मतों के अंतर से हार गए

–आईएएनएस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

17 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

47 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

2 hours ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

2 hours ago