महिला और गार्ड के बीच फिर हुई मारपीट
नोएडा- उतर-प्रदेश के नोएडा में एक बाद एक थप्पड़ कांड की गूंज सुनाई पड़ रही है. सोसायटी में महिलाओं और गार्ड के बीच विवाद के मामले हर महीने कहीं ना कहीं देखे जा रहे हैं. ऐसा ही एक कांड फिर सेक्टर-74 की हाउसिंग सोसायटी में देखा गया जहां गार्ड और महिला के बीच जमकर लात-घूसे चले. दोनों के बीच मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोसयाटी के गार्ड ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे थप्पड़ मारे है जबकि उसके पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी हैं.
बताया जा रहा है कि नोएडा की सेक्टर-74 में मौजूद केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी हाउसिंग सोसायटी में एक महिला अपने परिवार के साथ घूम रही थी. कि इसी बीच वहां एक कुत्ता आ गया. महिला ने वहां ड्यूटी पर मौजूद गार्ड को कुत्ते को भगाने को कहा. लेकिन महिला का आरोप है कि गार्ड ने उसकी बात नहीं सुनी और कुत्ते को भगाने से इंकार कर दिया. इस पर महिला को गुस्सा आ गया. गार्ड ने महिला पर उसे थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. गार्ड ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला के पति ने भी उसके साथ मारपीट की है और उसके प्राइवेट पार्ट पर लात भी मारी है. दोनों पक्षो के बीच मारपीट का यह वीडियो सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है.
महिला और सोसायटी के गार्ड ने थाना सेक्टर-113 में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छान-बीन की रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: सोमवार, 28 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शाम…
Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को ध्रुव और व्याघात योग के प्रभाव से…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामाजिक और…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज और…