देश

पूर्व आईएएस नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन, तीन साल तक इसी पद पर रहेंगे

Navneet Sehgal becomes chairman of Prasar Bharati: केंद्र सरकार ने यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का नया चेयरमैन नियुक्त किया है. जानकारी के अनुसार अब वे अगले 3 सालों तक बतौर चेयरमैन प्रसार भारती का कामकाज संभालेंगे. बता दें कि नवनीत सहगल यूपी के चर्चित अधिकारी रहे और पिछले साल ही रिटायर हुए थे.

यूपी की ब्यूरोके्रसी के चुनिंदा चेहरों में से एक रहे नवनीत सहगल के पास 3 मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य करने का अनुभव है. इस दौरान वे लंबे समय तक सूचना और जनसंपर्क विभाग में शासन सचिव के पद पर रहे. 1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल सीएम योगी की कोर टीम में शािमल थे. इसके अलावा वे मायावती और अखिलेश यादव के भी करीबी रहे. उन्होंने अखिलेश के शासन काल में सबसे कम समय में लखनऊ.आगरा एक्सप्रेसवे बनाया था.

कुछ ऐसा रहा सहगल का प्रारंभिक जीवन

नवनीत सहगल का जन्म पंजाब के फरीदकोट में साल 1963 में हुआ. उनकी शुरुआती शिक्षा हरियाणा में हुई. इनके पिता यहीं नौकरी करते थे. इसके बाद उन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी हरियाणा से पास की. महज 19 साल की उम्र में उन्होंने बीकाॅम की परीक्षा पास की और सीए के कोर्स में एडमिशन लिया. 1986 में उन्होंने सीए का कोर्स पूरा किया. वहीं 1987 में उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स भी पूरा किया. इसकेे बाद उन्होंने 1988 में सिविल सेवा की परीक्षा भी पास कर ली.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Date 2024 Live: तारीखों की घोषणा से पहले चढ़ने लगा चुनावी रंग, पार्टियां दे रहीं अपनी गारंटी, EC ऑफिस पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त

ये भी पढ़ेंः मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, तेलंगाना में बोले- चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले जनता ने फैसला सुना दिया

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

16 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

20 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

35 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

46 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

46 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

57 minutes ago