अजब-गजब

Poison Garden: जानें कहां है दुनिया का सबसे जहरीला गार्डन… घुसते ही हो जाएंगे बेहोश, पौधों से निकलता है धुआं

Poison Garden: वैसे तो अक्सर आपने लोगों को गार्डन की हरियाली के बीच सुबह-सुबह टहलते देखा होगा और चिकित्सक भी अच्छी सेहत के लिए बाग-बगीचों के बीच रहने की सलाह देते हैं. ताकि ताजी हवा मिल सके और हेल्थ भी अच्छी रहे लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी गार्डन है, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है. इसके बारे में जो भी जान जाता है, वह इसकी तरफ देखता भी नहीं. क्योंकि इसके बारे में जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं. इस गार्डन में घुसते ही बेहोशी छा जाती है. अगर गलती से भी किसी पौधे को छू ल‍िया तो समझो परलोक सिधार गए. इसी कारण बिना गाइड के इस गार्डन में प्रवेश करने पर रोक लगाई जा चुकी है. तो आइए जानते हैं क‍ि आख‍िर क्यों ये गार्डन जहरीला है?

लगे हैं 100 बेहद जहरीले पौधे

यह गार्डन इंग्‍लैंड के नॉर्थम्बरलैंड (Northumberland) में स्‍थ‍ित है, जिसका नाम “अलन्विक पॉइजन गार्डन” (Poison Garden) है.
गार्डन के बाहर काले रंग का लोहे का गेट लगा है, ज‍िस पर साफ-साफ ल‍िखा गया है कि ये पौधे आपकी जान भी ले सकते हैं. इसल‍िए इनको बिल्कुल भी न छुएं. ध्‍यान रखें क‍ि यह चेतावनी कोई मजाक नहीं है. इन काली लोहे की सलाखों के पीछे दुनिया का सबसे घातक उद्यान है. इस गार्डन में 100 पौधे ऐसे हैं जो बेहद जहरीले हैं. ये इतने खतरनाक हैं क‍ि अगर कोई गलती से भी इनको छू ले तो मरना तय है. इन सबके बावजूद यहां पर हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं.

ये भी पढ़ें-‘चिड़िया’ से ‘हाथी’ तक का सफर… जानें बसपा का चुनाव चिह्न बनने की मजेदार दास्तां

2005 में किया गया था निर्माण

खबरों के मुताबिक, पॉइज़न गार्डन का 2005 में निर्माण किया गया था. इसका उद्देश्य दुनिया को उन पौधों की जानकारी देना है जो बेहद जहरीले हैं. ताकि लोग इनसे दूर रहें. इसी कारण जब भी कोई पर्यटक यहां घूमने के ल‍िए आता है तो उसे पहले सुरक्षा के बारे में बताया जाता है और जानकारी दी जाती है कि गार्डन में क‍िसी भी चीज को न छुएं. साथ ही कहा जाता है कि चखने या सूंघने की कोश‍िश बिल्कुल भी न करें.

सांसों के जरिए अंदर चले जाते हैं परागकण

यहां घूमने आने वालों को सुरक्षा के बारे में तमाम जानकारी दी जाती है, फिर भी कई बार लोग चलते-चलते बेहोश जाते हैं. एक्‍सपर्ट कहते हैं कि कुछ पौधों से परागकण बाहर आते हैं, जो उड़कर लोगों की सांसों के जर‍िये अंदर चले जाते हैं जो बीमार कर देते हैं. गार्डन को लेकर कहा जाता है कि यहां के कुछ पौधों से जहरीला धुआं भी न‍िकलता है, जो काफी घातक होता है. इसे दुनिया में सबसे जहरीला पौधा होने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया है.

14 एकड़ क्षेत्र में फैला है ये गार्डन

बता दें कि यह गार्डेन करीब 14 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां उगाए जाने वाले खतरनाक पौधों में से एक मॉन्कशूड या वुल्फ्स बैन है, जिनसे एकोनिटाइन नामक जहरीला पदार्थ निकलता है. यह एक न्यूरोटॉक्सिन और कार्डियो टॉक्सिन होता है, जो आपके तंत्र‍िका तंत्र को पंगु बना देता है. इस गार्डेन में सबसे जहरीला पौधा रिसिन है, जो राइसिन नाम का टॉक्सिन न‍िकालता है. लोगों को एक बार इस गार्डेन के बारे में जानकर इस बात पर हैरानी जरूर होगी कि, इस गार्डेन में इतने जहरीले पौधे होने के बावजूद यहां सालभर में 8 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं. यहां करीब 7000 पौधे हैं, इनमें 100 से अधिक पौधे सबसे ज्यादा जहरीले हैं. इन फूलों को सूंघना तथा तोड़ना यहां पर मना है. अगर गलती से भी आप यहां की चेतावनी को नहीं मानते हैं और छू लेते हैं या चबा लेते हैं तो सीधा तंत्रिका तंत्र पर हमला होता है और व्यक्ति की जान भी जा सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

1 minute ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

7 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

21 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

24 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

46 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

50 minutes ago