देश

दिल्ली के शास्त्री नगर में दर्दनाक हादसा, आग लगने से दो बच्चियों समेत चार की मौत

दिल्ली के शाहदरा से एक बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां के शास्त्री नगर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने के बाद दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान मनोज (30), उसकी पत्नी सुमन (28), पांच और तीन साल की दो बच्चियों के तौर पर हुई है.

चार लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें अस्पताल से सूचना मिली कि चार लोगों- दो बच्चियों और एक दंपति की दम घुटने से मौत हो गई है. मामले की जांच जारी है.’
पुलिस के अनुसार सुबह पांच बजकर करीब 20 मिनट पर गीता कॉलोनी के पास शास्त्री नगर में भीषण आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया.

पार्किंग से शुरु आग पहुंची इमारत तक

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की एक टीम, दमकल की चार गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग है. उन्होंने बताया कि आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया. अधिकारी ने बताया, ‘‘गली संकरी होने के बावजूद अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे. हरेक मंजिल की तलाशी ली गई. तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चियों को वहां से निकालकर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया.’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा, चुनावी बांड और राजनीतिक फंडिंग का विकास

Rohit Rai

Recent Posts

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

10 minutes ago

‘मंदिर में सो रहे साधुओं को मारकर वहीं फूंका!’ यूपी के शाहजहांपुर में खूनी कत्लेआम से क्यों मची सनसनी?

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक…

28 minutes ago

बैंक की ये FD स्कीम कर सकती है कमाल, सीनियर सिटीजन को 1 साल में मिलेगा इतना रिटर्न

Senior Citizen FD: सीनियर सिटीजन के लिए कुछ बैंक 1 साल की FD पर 7.2%…

28 minutes ago

किताबें बेचकर पूरी की पढ़ाई, परिवार ने भी किया विरोध; अब बिहार की बेटी ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

परिवार के विरोध और लगातार चार असफलताओं का सामना करने के बाद बिहार की प्रिया…

33 minutes ago

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में मौत पर भारी बवाल! हाथ-पैर बांधकर पिटाई का आरोप, धरने पर बैठे परिजन

UP News: फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराने आए मानसिक रूप से परेशान…

41 minutes ago

Glowing Skin Tips: चमकदार त्वचा के लिए छोड़ दें ये 5 आदतें, आयुर्वेद भी देता है इनसे बचने की सलाह

Glowing Skin Tips Ayurveda: ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स काफी नहीं, गर्म…

46 minutes ago