चिराग पासवान और पशुपति पारस
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया है. जिसमें पशुपति पारस को इस बार बीजेपी ने एक भी सीट नहीं दी है. वहीं चिराग पासवान को 5 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है. अब ऐसे में पशुपति पारस आज (14 मार्च) कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. माना जा रहा है कि पशुपति पारस महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं.
एनडीए में हुए सीट बंटवारे के बाद पशुपति पारस ने आरएलजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है. अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में पशुपति पारस कोई बड़ा फैसला लेकर लोगों को चौंका सकते हैं.
दरअसल, एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर जो फॉर्मूला तैयार किया गया है, उसमें पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी गई है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने पशुपति पारस को राज्यपाल बनाने का ऑफर दिया है. इसके अलावा समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज को बिहार सरकार में मंत्री बनाने की बात कही है. प्रिंस राज चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं.
एनडीए में सीट न मिलने के बाद बुधवार की देर रात पशुपति पारस ने अपने सांसदों के साथ बातचीत की थी. सूत्रों का ये भी मानना है कि पशुपति पारस केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं. वहीं बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की चिंता करने की जरूरत नहीं है, जब सबकुछ हो जाएगा तो बता दिया जाएगा.
एक दिन पहले ही सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई थी कि NDA ने बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर लंबे समय से जारी सस्पेंस अब खत्म कर लिया है. इसमें कहा गया कि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM को 1 सीट, उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी RLM को 1 सीट और चिराग पासवान को हाजीपुर समेत 5 सीटें देने पर सहमति बनी है. इसके अलावा नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. जबकि पशुपति पारस की पार्टी को एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…