देश

न्यूजीलैंड के साथ एफटीए, भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है और यह देश का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला एफटीए है. पीएम मोदी ने बताया कि इस एफटीए के लिए न्यूजीलैंड से बातचीत हेतु बनाई गई पूरी टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही थीं.

पीएम मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते आज केवल शुल्क कटौती से कहीं अधिक हैं और यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं.

पीएम ने कहा, “उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह भारत का पहला महिला नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता है. वार्ता टीम में लगभग सभी महिलाएं शामिल थीं.”

यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की व्यापार कूटनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो व्यापक आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोलता है. भारतीय वस्तुओं के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करके, सेवाओं और परिवहन में अवसरों का विस्तार करके और कृषि, निवेश एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करके, यह समझौता अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में ठोस और व्यापक लाभ प्रदान करता है.

व्यापार के नए अवसर खुलेंगे

एफटीए के तहत भारतीय एक्सपोर्ट पर 100 प्रतिशत ड्यूटी खत्म हो जाएगी, साथ ही लंबे समय तक आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 15 सालों में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी है. न्यूजीलैंड का मार्केट एक्सेस ऑफर “एंट्री इनटू फोर्स” (ईआईएफ) से न्यूजीलैंड की 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों (8,284 टैरिफ लाइनें) पर तुरंत ड्यूटी खत्म (जीरो ड्यूटी) हो जाएगी.

सरकार के अनुसार, किसानों और एमएसएमई से लेकर छात्रों और कुशल प्रोफेशनल्स तक, इस समझौते से बड़े पैमाने पर फायदा होने की उम्मीद है, जिससे एक भरोसेमंद, दूरदर्शी वैश्विक भागीदार के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी और विश्व स्तर पर एकीकृत विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से मिले पीएम मोदी, जानिए किस मुद्दे पर हुई बातचीत?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

8 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

9 hours ago