मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा सुर्खियों में हैं. हसीन मस्तान ने अपने साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण, जबरन बाल विवाह, शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न और संपत्ति हड़पने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय की अपील की है. हसीन मस्तान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने कहा कि वे वर्षों से इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली.
हसीन मस्तान मिर्जा का दावा है कि 1996 में जब वे मात्र 12 साल की थीं, उनकी झूठी उम्र बताकर मामा के बेटे नासिर हुसैन से जबरन शादी करा दी गई. नासिर ने उससे बलात्कार किया, लंबे समय तक मारपीट की, जिससे गर्भ में पल रहा बच्चा मर गया. हसीन ने बताया कि उन्हें घर से बाहर फेंक दिया गया और मरने के लिए छोड़ दिया गया. नासिर हुसैन ने उसकी पहचान छिपाकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया. नासिर हुसैन इससे पहले आठ शादियां कर चुका था और वर्तमान में हैदराबाद में रहता है.
हसीन मस्तान ने कहा, “मेरे साथ जो अपराध हुए, वे काफी पुराने हैं. उस समय केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे. अब मैं लोन लेकर हाईकोर्ट में अपील कर रही हूं. केस दोबारा शुरू होगा, लेकिन मेरे पास नौकरी नहीं है. मुझे इंसाफ चाहिए. सरकार से अपील है कि अपराध के खिलाफ कानून को और सख्त बनाएं. आए दिन बच्चे किडनैप हो रहे हैं, बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं. अगर कानून सख्त होंगे, तो अपराधी डरेंगे.”
हसीन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र में योगी जैसा सीएम होता, तो उन्हें जल्दी इंसाफ मिल जाता. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लाए गए तीन तलाक कानून की सराहना की और कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं को बड़ा इंसाफ मिला. इसी तरह यौन अपराधों और बाल विवाह जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई की जरूरत है.
उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि इस मामले को उनके पिता हाजी मस्तान की कहानी से न जोड़ा जाए, क्योंकि ये घटनाएं उनके पिता की मौत (1994) के दो साल बाद हुईं.
हसीन ने अपनी पहचान पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया. उन्होंने बताया कि वे कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन अब अकेले लड़ रही हैं. हसीन का कहना है कि पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की और 2013 में केस फाइल होने के बाद उनकी मां को गायब कर दिया गया.
हाजी मस्तान मुंबई अंडरवर्ल्ड के प्रमुख नाम थे, जिनका रियल एस्टेट और तस्करी से जुड़ा कारोबार था. उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी.
ये भी पढ़ें- स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से मिले पीएम मोदी, जानिए किस मुद्दे पर हुई बातचीत?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…