देश

स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से मिले पीएम मोदी, जानिए किस मुद्दे पर हुई बातचीत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मंगलवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की. हमारी खेल समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई.”

जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा था. इसके बाद 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी.

उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में नीरज चोपड़ा को इस वर्ष प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्रदान की गई थी. नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में बतौर नायब सूबेदार शामिल हुए थे.

इससे पहले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, परम विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

2025 सीजन में, चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग और बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक सहित चार प्रतियोगिताएं अपने नाम कीं. उन्होंने मई में इतिहास रचा. वह किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपनी तीसरी कोशिश में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो किया. उस समय पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की थी. उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया था.

नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को हिमानी मोर से शादी रचाई थी. हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं. उनके शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे. खुद नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी.

ये भी पढ़ें- शैम्पू की बोतल ने उड़ाए होश! मुंबई एयरपोर्ट तस्करों की ‘स्मार्टगिरी’ हुई फेल; भारी मात्रा में हीरे, डॉलर, वीड और कैश बरामद

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

39 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

48 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

56 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago