तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर में आज से जी20 की बैठक
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आज से जी 20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है. इसके लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. कश्मीर के लोगों को भी उम्मीद है कि जी 20 बैठक के बाद यहां एक नया विकास देखने को मिलेगा. भारत ने बैठक से पहले अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि यहां आकर लोग देखेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है. जी 20 की होने वाली बैठक में 60 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं. इस बैठक में विकास से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है.
श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों और शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर या SKICC की ओर जाने वाली सड़कों को शानदार रूप दिया गया है, जहां G20 बैठक होनी है.
जी20 बैठक के लिए स्मार्ट सिटी संदेश, पेंट किए गए फुटपाथ और चमचमाती सड़कें, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, श्रीनगर शहर में जी20 बैठक के स्थल तक की सड़क को चिह्न्ति करती हैं. प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तटों, पार्कों और भवनों सहित कार्यक्रम स्थल तक जाने वाली सड़कों को आकर्षक रूप प्रदान किया गया है. श्रीनगर हवाईअड्डे से एसकेआईसीसी तक सड़कों के किनारे व्यूपॉइंट, होडिर्ंग, साइनबोर्ड लगाए गए हैं और पौधारोपण किया गया है. जी20 बैठक से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में उम्मीद जगी है.
मरीन कमांडो डल झील की रखवाली कर रहे हैं, जिसके किनारे एसकेआईसीसी स्थित है. कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा के लिए एनएसजी (NSG) कमांडो स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद कर रहे हैं. इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. विस्फोटक या आईईडी की जांच के लिए स्कैनर और खोजी कुत्तों को लगाया गया है. शहर से गुजरने वाले वाहनों की औचक जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर श्रीनगर में तीन दिन के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
चीन ने कश्मीर में G20 बैठक आयोजित करने का विरोध किया है, जबकि सऊदी अरब ने इस आयोजन के लिए पंजीकरण नहीं कराया है. ऐसा लगता है कि तुर्की ने श्रीनगर बैठक से दूर रहने का फैसला किया है.
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…